Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

सेंट विवेकानंद में हुआ स्पेल -बी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

चिड़ावा। बागर स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रबंध निदेशक प्रणय गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 7 व कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।जिसमें कक्षा 1 से गुंजन ने प्रथम, जेसिका ने द्वितीय व टिंकू व दिव्या ने तृतीय और कक्षा 2 से अवनी ने प्रथम, दिव्यांश ने द्वितीय व नेतन्या  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा 3 से दक्ष ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय व विनीता ने तृतीय, कक्षा 4 से दृष्टि ने प्रथम, काव्या, खुशहाल एवं तेजल ने द्वितीय व आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कक्षा 5 से अदिति ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय व अमोघ व अंशिका ने तृतीय, कक्षा 6 से अविदित ने प्रथम, पार्थ ने द्वितीय व कनक ने तृतीय  स्थान प्राप्त किया।कक्षा 7 से नव्या ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय व रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से हर्षिता, हर्षवी व  रूत्वी ने प्रथम, भाविका ने द्वितीय व तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था निदेशक अनिल गुप्ता ने प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता व समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Related posts

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में पूछताछ के लिए आज तलब किया है

Report Times

महाकुम्भ में स्नान करने नहीं आए आप? CM भजनलाल का कोटा के विधायकों से सवाल.

Report Times

घर-दुकान डूबे-गले तक पानी, दिल्ली की ये बाढ़ देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे

Report Times

Leave a Comment