Report Times
latestचिड़ावाजीवन शैलीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिसोशल-वायरलस्पेशल

अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन

REPORT TIMES
अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन
चिड़ावा। ब्लॉक कांग्रेस की ओर से अग्निपथ के विरोध में चिड़ावा शहर के उपखण्ड कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता विधायक जेपी चंदेलिया ने की। इस दौरान चंदेलिया ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। लेकिन युवाओं से किया जा रहा अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार को ये अग्निपथ योजना वापस लेनी ही होगी। धरने को प्रधान इंद्रा डूडी, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, एडवोकेट धर्मपाल सिंह,  पार्षद राजेन्द्र कोच, महेश कटारिया, उपप्रधान विपिन नूनिया, सुबेसिंह झेरली, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश बसवाला आदि ने सम्बोधित किया।
धरने के बाद अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान पूर्व सरपंच मोहनलाल, सरपंच विनोद डांगी, संजय कुमार, सुरेंद्र सैनी, कमलेश कांगड़ा, एडवोकेट धर्मपाल सिंह, राधेश्याम सुखाड़िया, सुरेश डांगी, पार्षद मोहित सैनी, रामकुमार झाझड़िया,सोनू शर्मा, पिलानी पार्षद बंटी नोवाल, संजय नूनिया, सुशील शर्मा, सुभाष भाम्भू, पं स सदस्य ख्यालीराम सैनी, रामोतार, कमलदीप गोदारा, रवि नायक, अंकित नायक, अनुप मेघवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

पेयजल समस्या के समाधान को लेकर विधायक निवास पहुंची महिलाएं

Report Times

Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी: पेपर झारखंड से ही लीक होने के मिले हैं सबूत, प्रोफेसर ने वॉट्सऐप पर मास्टरमाइंड को भेजा था पेपर, अब तक संजीव मुखिया गैंग से जुड़े 19 आरोपी अरेस्ट

Report Times

1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कब से किया जा सकेगा रजिस्ट्रेशन

Report Times

Leave a Comment