Report Times
latestचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा से होकर जाएगी बांद्रा के लिए ट्रेन

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।
रेलवे की ओर से इन दिनों बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए स्पेशल रेल सेवा संचालन का फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के पीआरओ कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि यात्री भार के हिसाब से रेलवे इन दिनों स्पेशल ट्रेन चला रहा है। मुंबई मार्ग के लिए चिड़ावा, झुंझुनूं होते हुए मुंबई के बांद्रा तक नई गाड़ी चलाई जा रही है। दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की मांग पर यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार- बांद्रा टर्मिनस- हिसार ट्रेन नं 04725/26 वाया चिड़ावा- झुंझुनू-  सीकर- बड़ौदा- सूरत- वापी एक ट्रिप रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।  दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा की कई दिनों की मांग रेलवे अब पूरी करने जा रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हिसार से ट्रेन 11 नवंबर सुबह 5.50 बजे सोमवार को और बांद्रा टर्मिनस से 12 नवंबर को सुबह 9.30 बजे रवाना होगी। संघ ने इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की मांग की है।

Related posts

सोमवार को वृष, मिथुन और वृश्चिक सहित इन 4 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Report Times

‘गहलोत से बड़ा कोई निकम्मा नहीं, ये नरभक्षी कई नेताओं को खा गया’, राजेंद्र गुढ़ा के बिगड़े बोल

Report Times

‘हमें पता था नीतीश कुमार आया राम, गया राम है’, नीतीश के महागठबंधन छोड़ने पर बोले टीकाराम जूली

Report Times

Leave a Comment