Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमनोरंजनसोशल-वायरल

परमीत सेठी का तलाकशुदा अर्चना पूरन सिंह से शादी का फैसला

रिपोर्ट टाइम्स।

बॉलीवुड का वो एक्टर जिसे आपने ज्यादातर फिल्मों में खलनायक की भूमिका में ही देखा होगा. परमीत सेठी ने ‘धड़कन’ में ‘बॉबी’ का रोल निभा घर-घर में पहचान बनाई. एक्टर ने कई फिल्मों में छोटे रोल निभाए, लेकिन हर दफा वो अपने किरदार से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे. परमीत सेठी की निजी जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. उनकी और अर्चना पूरन सिंह की लव स्टोरी काफी फिल्मी है.

कपल ने बगावत कर की शादी
दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ा और बात प्यार तक जा पहुंची. दोनों ने जब परिवार के सामने शादी की बात रखी तो उन्होंने इसके लिए साफ इनकार कर दिया. परमीत सेठी का परिवार अर्चना संग उनके इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था. अर्चना एक्टर परमीत से 7 साल बड़ी हैं और वो पहले से तलाकशुदा थीं जिसके चलते एक्टर का परिवार इसके खिलाफ था.

पंडित ने रात को शादी कराने से किया इनकार
कपल ने अपने परिवार को मनाने की लाख कोशिशें की, लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्होंने घर से भागकर शादी कर ली. दोनों ने रात को घर से भागकर मंदिर में जाकर सात फेरे लेने का फैसला किया, लेकिन जब रात को पंडित ने शादी कराने से मना कर दिया, तो उन्होंने अगले दिन शादी की.

जमाने से छिपाकर रखी शादी
शादी के बंधन में बंधने के बाद कपल ने 4 साल तक अपनी शादी को दुनिया से छिपाकर रखा था. वो फिल्मी दुनिया में भी किसी को अपनी शादी के बारे में नहीं बताते थे. साल 1992 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल के दो बच्चे हैं.

 

Related posts

भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए रविंद्र जडेजा

Report Times

पेपर लीक केस के मास्टमाइंड का अब घर होगा नीलाम! JDA ने 7 दिन का दिया समय

Report Times

इस बार समय से पहले शुरू हो सकती हैं बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं, परंपरा तोड़ेगा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अगले माह परीक्षा की तैयारी

Report Times

Leave a Comment