Report Times
CRIMElatestOtherpoliticsक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशपश्चिम बंगाल

TMC के नेता की गोली मार के कर दी गयी हत्या, बम फेंक कर कई को किया गया घायल

पश्चिम बंगाल। रिपोर्ट टाइम्स।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक बार फिर बड़ी वारदात घटी. जगतदल इलाके में टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के नेता की बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जगतदल वार्ड नंबर- 12 के पूर्व अध्यक्ष अशोक शॉ के रूप में हुई. वारदात के समय बदमाशों ने उन पर बम भी फेंका, जिससे आसपास के लोग भी घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. वहीं टीएमसी नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना की जानकारी देते हुए उत्तर 24 परगना जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जगतदल पुलिस थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान के सामने खड़े अशोक शॉ को बदमाशों ने गोली मारी और उन पर बम भी फेंका. बमबाजी के दौरान अशोक शॉ के आसपास खड़े अन्य लोग घायल हो गए. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अशोक शॉ सहित अन्य घायलों को भाटपारा सरकारी अस्पताल ले गई.

बमबाजी में अन्य लोग भी हुए घायल

भाटपारा सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने अशोक शॉ को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. बमबाजी में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बैरकपुर पुलिस कमिश्नर आलोक राजोरिया भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल की.

पुलिस कमिश्नर ने दी घटना की जानकारी

बैरकपुर पुलिस कमिश्नर आलोक राजोरिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अभी तक की जांच में इस हत्या में कोई राजनीतिक संबंध नहीं मिला है. वहीं हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जगतदल पुलिस थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोक शॉ 2019 में वार्ड नंबर-12 से तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष थे. वह अभी भी टीएमसी के सक्रिय जमीनी कार्यकर्ता थे. बुधवार सुबह वह ऑटो से जा रहे थे. एक चाय की दुकान के पास पीछे से बाइक सवार कुछ युवक आए और पालघाट रोड पर बाइक से उन पर गोली चला दी. गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए.

Related posts

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पर कार्यक्रम का आयोजन मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में हुआ आयोजन 

Report Times

सर्दी में जरूरतमंदों गर्म कपड़ों और कंबल बांटी जाएगी : महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष के कार्यक्रम में लिया निर्णय 

Report Times

पायलट जोन में 5 दिन राहुल की यात्रा, कितना रहेगा असर..क्या मोड़ लेगी गुर्जर राजनीति ?

Report Times

Leave a Comment