Report Times
latestOtherpoliticsचुनावझारखण्डटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

झारखंड की रैली में आखिर ऐसे क्यों बोले अमित शाह

झारखंड। रिपोर्ट टाइम्स।

झारखंड के गिरिडिह में अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है. शाह ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल राज्य को एटीएम समझ रही है. एनडीए की सरकार आने पर यहां विकास के काम होंगे. शाह ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला. शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार केंद्र की योजना लागू करने की बजाय घुसपैठियों को बसाने में जुटी है. झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनते ही विकास की रफ्तार पकड़ लेगी.

पहले चरण में जीत का किया दावा

रैली में लोगों से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले चरण का मतदान यहां हो गया है. 43 सीटों पर झारखंड की जनता ने वोटिंग की है. मैं आपको अभी रिजल्ट बता दूं. इस पर भीड़ से हां की आवाज आई.

अमित शाह ने कहा कि आप लोग कह रहे हैं तो मैं पेपर लीक कर देता हूं. पहले चरण में जेएमएम का सूपड़ा साफ हो गया है. बीजेपी की सरकार भारी मतों से आ रही है.

मोदी सरकार ने खत्म किया नक्सलवाद

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि झारखंड लंबे वक्त तक नक्सलवाद से जूझ रहा था. यहां नक्सली लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहे थे. नक्सलवाद ने झारखंड को तबाह करने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन मोदी की सरकार आते ही नक्सलियों पर शिकंजा कस गया. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 10 साल के शासन में हमने नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है. छत्तीसगढ़ हो या झारखंड हर जगह नक्सली अब अंतिम सांसें गिन रहे हैं.

घुसपैठियों को उल्टा लटकाएंगे- शाह

अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिए झारखंड में आकर बच्चियों से कितनी शादी करके उनकी जमीन हड़प लेते हैं. कमल-फूल की सरकार बना दो. यहां इंसान क्या परिंदा भी पैर नहीं मार पाएगा. कोई घुसपैठी नहीं घुस पाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसा कानून लेकर आएंगे जिन्होंने आदिवासियों की जमीन हड़पी है, वो वापस करना पड़ेगी. अगर आसानी से नहीं करते हैं तो उल्टा लटकाकर उसे सीधा करने का काम भी करेंगे

Related posts

राजस्थान: पहले ‘शराब पार्टी’, फिर दोनों खूब लड़े… पति ने पत्नी को पत्थर से वारकर मार डाला

Report Times

जिला कलक्टर , एस.पी. ने की शान्ति कायम रखने की अपील

Report Times

यूनुस खान का बड़ा बयान, बोले- अधिकारियों पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं, राजस्थान में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार

Report Times

Leave a Comment