Report Times
EDUCATIONlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रयागराजराजस्थानसोशल-वायरल

छात्रों की बड़ी जीत वन डे-वन शिफ्ट में होगा PCS एग्जाम

प्रयागराज। रिपोर्ट टाइम्स।

UPPSC प्रयागराज में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यूपीपीएससी ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं की मांग को स्वीकृति दे दी है. यूपीपीएससी की PCS प्री और RO/ARO की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और नई जानकारी के अनुसार पीसीएस 2024, की परीक्षा एक शिफ्ट में लेने का निर्णय लिया गया है.

7 एवं 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने छात्रों के आंदोलन पर घुटने टेक दिए. आयोग ने छात्रों की वनडे वन शिफ्ट की मांग को स्वीकार कर लिया है. बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों के बीच दंगे ज्यादा बढ़ने के कारण आयोग को यह फैसला लेना पड़ा. आयोग में जिलाधिकारी, कमिश्नर, समेत तमाम अधिकारी की बैठक के बाद छात्रों के पक्ष में यह निर्णय लिया गया. इसके अतिरिक्त 7 व 8 दिसंबर 2024 को होने वाली पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 2024 को स्थगित करने का ऐलान किया गया है.

पीसीएस प्री के लिए मानी गई मांग

निर्णय के अनुसार वन डे वन शिफ्ट के निर्णय को केवल पीसीएस प्री एग्जाम के लिए ही माना गया है. आरओ, एआरओ की परीक्षा के लिए निर्णय अभी भी स्थगित है. उच्च स्तरीय कमेटी के गठन के बाद ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा.

बैठक में ये अधिकारी मौजूद रहे

इसके बाद यूपी लोक सेवा आयोग की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक हुई. इसमें UPPSC ने छात्रों के हित में फैसला लिया. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए बाद में फैसला लिया जाएगा. उच्च स्तरीय कमेटी का गठन होगा. परीक्षा के संबंध में कमेटी ही अगला फैसला लेगी. आयोग के भीतर हुई बैठक में जिलाधिकारी, कमिश्नर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

Related posts

चिड़ावा : प्राइवेट डॉक्टर्स ने जलाई चीनी समान की होली

Report Times

अनमोल अंबानी की शादी में शामिल हुआ पूरा बच्चन परिवार, ये तस्वीरें हुई वायरल

Report Times

रामाश्रम सत्संग, मथुरा का 3 दिवसीय अखिल भारतीय आंतरिक सत्संग समारोह 28 से 30 जुलाई तक चिड़ावा में

Report Times

Leave a Comment