Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेशसोशल-वायरल

ग्वालियर में दो महिलाओं ने किया सुसाइड

मध्य प्रदेश। रिपोर्ट टाइम्स।

आज के आधुनिक युग में अब लोगों की सहनशक्ति मामूली बातों पर भी जवाब देने लगी है. छोटी-छोटी बातों पर ही लोग जानलेवा कदम उठाने लगे हैं. ऐसे ही हैरान करने वाले दो अलग-अलग मामले ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना के माधव नगर से सामने आए हैं. यहां एक ही मोहल्ले मे दो अलग-अलग घरों की महिलाओं ने मामूली बात पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जनकगंज थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पति की मौत के लिए ठहरा रहे थे जिम्मेदार

वहीं दूसरी घटना भी बड़ी हैरान करने वाली है, इसी मोहल्ले में रहने वाली मोहिनी नाम की महिला के पति की एक हादसे में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी. महिला के ससुराल वाले पति की मौत के लिए मोहिनी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. बार-बार उसे इस बात के लिए ससुराल वाले उसे मारा करते थे. महिला को ससुराल वालों के ताने नागवार गुजरे और उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

2 साल पहले हुई पूनम की शादी

मृतका के मायके वाले मानने को तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने मामूली बात पर आत्महत्या की है. उनका आरोप है कि महिला के पति ने ही उसे मौत के घाट उतारा है और हत्या करके उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया होगा. पूनम की शादी 2 साल पहले ही हुई थी उसका एक छोटा बच्चा भी है. पुलिस नवविवाहिता पूनम शाक्य के परिजनों की शिकायत के बाद इस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है.

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मोबाइल रिचार्ज ना करने पर खुदकुशी करने वाली बात मृतका पूनम शाक्य के परिजनों के गले नहीं उतर रही. उन्होंने पूनम की हत्या किए जाने का आरोप उसके पति और ससुरालवालों पर लगाया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ आए दिन ससुराल में मारपीट और लड़ाई झगड़ा होता था. कल रात को भी उससे बातचीत हुई थी, तब भी पति से झगड़ा की बात सामने आई थी. लेकिन रात को ही उन्हें खबर दी गई कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है. पूरे मामले का बारीकी से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. इसी तरह दूसरी महिला की खुदकुशी के मामले में भी पुलिस हर एंगल से इन्वेस्टिगेशन कर रही है.

 

Related posts

सेमरियावां : 54 बच्चों में ड्रेस वितरण

Report Times

34 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार : 1990 से फरार चल रहा था स्थाई वारंटी, पारिवारिक रंजिश के मामले में था फरार

Report Times

‘भारत रत्न तो मरे हुए को दिया जाता है’, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का अजीबो-गरीब बयान

Report Times

Leave a Comment