Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलाइव

चिड़ावा : इस बार नहीं होगी रामलीला, ना ही पंडालों में विराजेगी दुर्गा

शिवनगरी चिड़ावा में इस बार नवरात्र के दौरान कोई धार्मिक आयोजन नहीं होगा। राजस्थान सरकार ने पूरे राजस्थान में 31 अक्टूबर तक किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन पर पूरी तरह पाबन्दी लगा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने विशेष रूप से नवरात्र में दुर्गा पंडालों में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ के चलते ये फैसला लिया गया है। वहीं इस बार रामलीला भी नहीं हो सकेगी। क्योंकि आदेश 31 अक्टूबर तक की पाबंदी के हैं। ऐसे में रामलीला 17 अक्टूबर से शुरू होनी थी। लेकिन अब ऐसी रोक के चलते रामलीला भी नहीं होगी। दुर्गा महोत्सवों व रामलीला नहीं होने से इस बार श्रद्धालुओं में काफी निराशा नजर आ रही है।

Related posts

झुंझुनूं : कॉरोना के 2 मामले और आए सामने

Report Times

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र कालवी का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Report Times

कब से शुरू होंगे माघ गुप्त नवरात्रि?

Report Times

Leave a Comment