Report Times
latestOtherpoliticsचुनावटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र में BJP की बल्ले-बल्ले जानें क्या कहते हैं Exit Poll

महाराष्ट्र। रिपोर्ट टाइम्स।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है. राज्य की 288 सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.22 फीसदी मतदान हुआ है. उम्मीदवारों की किस्मत मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दी है, जिससे 23 नवंबर को पर्दा उठेगा. इससे पहले Exit Polls के अनुमान सामने आए हैं. MATRIZE के Exit Poll में महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति (बीजेपी, शिवसेना ‘एकनाथ शिंदे’और एनसीपी ‘अजित पवार’) की सरकार बनती दिख रही है.

  • Matrize एग्जिट पोल: महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है. महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस शिवसेना ‘उद्धव गुट’और एनसीपी ‘ शरद पवार’ को 110 से 130 मिल सकती हैं. 8 से 10 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं.
  • रिपब्लिक पी-मार्क के Exit Poll:राज्य की 288 सीटों में से महायुति को 137 से 157 सीटें मिल सकती हैं. महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है. 2 से 8 सीटें अन्य को मिल सकती हैं.
  • मेगा लोकपाल एग्जिट पोल: महाराष्ट्र में महायुति को झटका लग सकता है. मेगा लोकपाल एग्जिट पोल के मुताबिक, महाविकास अघाड़ी 151 से 162 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. जबकिमहायुति को 115 से 128 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है.
  • Peoples Plus Exit Poll: अनुमान है कि राज्य की 288 सीटों में से महायुति के खाते में 175 से 195 सीटें जा सकती हैं. महाविकास अघाड़ी को 85 से 112 सीटें से ही संतोष करना पड़ सकता है.7 से 12 सीटें अन्य जीत सकते हैं.

झारखंड में INDIA को बहुमत!

  • एक्सिस माइ इंडिया Exit Poll में झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान है. इंडिया गठबंधन राज्य की 81 में से 53 सीटें जीत सकता है. एनडीए को महज 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं.
  • महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. राज्य की81 सीटों में एनडीए के खाते में 42 से 47 सीटें जा सकती हैं. 25 से 30 सीटें जेएमएम कांग्रेस गठबंधन को मिल सकती हैं. 1 से 4 सीटें अन्य के खाते में भी जा सकती हैं.

एग्जिट पोल और एक्जैक्ट पोल में अंतर

एग्जिट पोल पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी बयान आया है. उन्होंने कहा,एग्जिट पोल और एक्जैक्ट पोल में अंतर होता है. हमें एक्जैक्ट पोल पर यकीन है. हमें जनता पर भरोसा है. लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है. 23 नवंबर को जनता का जो भी फैसला होगा, हमें स्वीकार होगा.

Related posts

जयपुर में किडनैप कर युवती से गैंगरेप:घर के बाहर से उठा ले गए, फिर लहूलुहान हालत में वापस फेंक गए

Report Times

गौ सेवा सर्वोपरि : मुस्लिम समाज के युवा भी आए आगे

Report Times

Budget Session 2022: राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों के साथ पीएम मोदी का फोटो सेशन, उपराष्ट्रपति देंगे रात्रि भोज

Report Times

Leave a Comment