Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

गुयाना की ऐतिहासिक यात्रा पर पीएम मोदी को डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान

गुयाना की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमिनिका राष्ट्रमंडल ने अपना सर्वोच्च सम्मान ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया है। 56 वर्षों के बाद गुयाना में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का, उनके संस्कार और उनकी परंपरा का है। हम दो लोकतंत्र हैं और हम दोनों पूरे विश्व के लिए महिला सशक्तिकरण के रोल मॉडल हैं।’

भारत की यूपीआई को मौका

बुधवार को जिन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, उनमें डिजिटल पेंमेंट सिस्टम भी है, जो गुयाना में भारत की यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू की संभावना प्रदान करेगा। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज की बैठक में हमने अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई पहल की पहचान की। हम अपने आपसी व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।’

भारत और गुयाना में 10 समझौतों पर हस्ताक्षर

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ वार्ता की। दोनों देशों के नेताओं की बैठक के बाद भारत और गुयाना ने हाइड्रोकार्बन, डिजिटल भुगतान व्यवस्था, फार्मास्यूटिकल और रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 10 समझौते पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि गुयाना, भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी के लिए एक रूपरेखा तैयार की जाएगी।

मोदी ने यह भी कहा कि रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग ‘गहन आपसी विश्वास’ का प्रतीक है। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। मोदी ने कहा कि भारत और गुयाना इस बात पर सहमत हैं कि सभी समस्याओं का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति अली ने कहा कि मोदी की गुयाना यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने में एक मील का पत्थर है।

हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति ने किया स्वागत

इसके पहले पीएम मोदी के जॉर्जटाउन हवाई अड्डे पहुंचने पर गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली, उनके समकक्ष मार्क एंथनी फिलिप्स और 12 से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने स्वागत किया जबकि होटल में ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल और बारबाडोस की मिया अमोर मोटली से उनकी मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पहुंचने पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘गुयाना में मेरा स्वागत हमेशा मेरी यादों में रहेगा। मुझे आपसे, ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल और बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली और गुयाना के कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर बहुत खुशी हुई।’ मोदी को भारत-गुयाना के घनिष्ठ संबंधों के प्रमाण के रूप में ‘जॉर्जटाउन शहर की चाबी’ भी सौंपी गई।

Related posts

विजय-अरबाज का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को न्यायिक आयोग का नोटिस

Report Times

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी कॉलेज में हुई प्रतियोगिता

Report Times

डोर स्टेप प्री काउंसलिंग कैम्प 140 प्रकरण की सुनवाई, अधिकतर मामले चैक बाउंस के

Report Times

Leave a Comment