Report Times
latestOtherpoliticsचुनावटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशनागौरराजस्थानसोशल-वायरल

कनिका बेनीवाल चुनाव हारीं तो कार्यकर्ता ने करवाया मुंडन, ज्योति मिर्धा ने खाली की ‘पानी की बोतल’

नागौर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान उपचुनाव में सबसे हॉट सीट रही खींवसर में कनिका बेनीवाल की हार होने पर आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) कार्यकर्ता जगदीप भाटी ने अपना सिर मुंडवा लिया. भाटी ने बताया कि चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा था कि यदि रेवंत राम डांगा चुनाव हारते हैं तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे. इसपर उन्होंने भविष्यवाणी कर दी थी कि यदि कनिका बेनीवाल चुनाव हारती हैं तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे. अब कनिका बेनीवाल चुनाव हार गईं हैं तो वो अपना वादा निभा रहे हैं.

ज्योति मिर्धा का भी वीडियो आया सामने : रेवंत राम डांगा के चुनाव जीतने के बाद बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें ज्योति मिर्धा डांगा के विजयी जुलूस में हनुमान बेनीवाल के घर के आगे पानी की बोतल खाली करते हुए दिखाई दीं. वहीं, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो मूंछों को ताव देते नजर आए. इसके साथ ही चिकित्सा मंत्री के बेटे धनंजय सिंह खींवसर और दुर्ग सिंह चौहान पानी की बोतल को मसलते हुए नजर आए. वहीं, एक वीडियो में रेवंत राम डांगा के समर्थक चुनाव जीतने के बाद पानी की बोतलों को कार के पीछे बांध कर सड़कों पर कार भगा रहे हैं.

से भी पढ़ें. इन तीन वजहों से खींवसर में मिली हनुमान बेनीवाल को मात, ज्योति मिर्धा की चक्रव्यूह में फंसी RLP

ज्योति मिर्धा का पानी का बोतल खाली करते वीडियो

Related posts

SI भर्ती 2021 रद्द होगी या नहीं ? आज राजस्थान सरकार लेगी अंतिम फैसला ! सब-कमेटी की मीटिंग आज

Report Times

धनतेरस पर अपना असली रंग दिखा सकता है गोल्ड, क्या 1.25 लाख का बनाएगा रिकॉर्ड?

Report Times

अमावस्या के दिन वृष सहित इन 6 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, होगा फायदा

Report Times

Leave a Comment