Report Times
CRIMElatestOtherउत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़तमिलनाडुदेशसोशल-वायरल

सम्भल की शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुआ हिंसक विरोध

सम्भल। रिपोर्ट टाइम्स।

संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल याचिका के आधार पर सर्वे के आदेश के बाद कोर्ट कमिश्नर की टीम रविवार को मस्जिद का सर्वे करने पहुंची तो संभल में बवाल हो गया. यह बवाल इतना बढ़ा कि उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और वाहनों को भी आग लगाई. इस दौरान भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई है और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. यहां जानें इस हिंसा से जुड़ी पूरी टाइमलाइन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी जुमे की नमाज

22 नवंबर को इस मस्जिद में जुमे की नमाज होती है और पुलिस प्रशासन पहले से ही मुस्तैद रहता है. कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई और शांतिपूर्वक नमाज हुई. इस दौरान भीड़ को देखते हुए 7 थानों की पुलिस और सीसीटीवी से नजर रखी गई.

24 नवंबर को सुबह सात बजे दूसरे चरण के सर्वे के लिए शाही जामा मस्जिद टीम जाती है. मस्जिद में सर्वे टीम दाखिल होती और पुलिसकर्मी मस्जिद के बाहर खड़े होते हैं. इसी बीच हिंसा पर उतारू उन्मादी भीड़ पुलिस पर पथराव करने लगती है. इस पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे. इस दौरान पथराव इतना हुआ कि इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए. इस बवाल के बीच मस्जिद का सर्वे रुक जाता है और फिर शांति होने पर शुरू होता है. इसके बाद 11 बजे सर्वे टीम अपना पूरा काम करके निकल जाती है.

बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

डीएम ने जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिले में सोमवार को कुछ पार्टियों के प्रतिनिधियों के आने की संभावना है। माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर जिले की सीमा पर चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। बीते 19 नवंबर को वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु जैन ने संभल की शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसी दिन सर्वे कराए जाने का आदेश दिया था।

आंसू गैस के गोले छोड़ने पर भी काबू में नहीं आए उपद्रवी

पुलिस की ओर से रबर बुलेट, आंसू गैस के गोले छोड़ने पर भी हालत काबू में नहीं आए तब पुलिस ने भी फायरिंग की। पथराव व फायरिंग में तीन युवकों की शाम तक मौत हो गई। इनके नाम नईम, बिलाल और मुहम्मद कैफ हैं। अयान की मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर मेडिकल कालेज में देर रात मृत्यु हो गई। जामा मस्जिद से शुरू हुआ विवाद मुस्लिम बहुल क्षेत्र नखासा तक पहुंच गया।

30 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने किसी तरह वहां भी स्थिति को नियंत्रित किया।फायरिंग व पथराव में बहजोई के डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू, सीओ अनुज चौधरी, संभल के प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर, असमोली के थानाध्याक्ष योगेश कुमार, कैलादेवी के थानाध्यक्ष राजीव मलिक, कुढ़ फतेहगढ़ के थानाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा और पुलिस अधीक्षक के पीआरओ संजीव कुमार समेत 30 से ज्यादा अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

 

 

 

Related posts

सरकारी भूमि पर कब्जे का शौकीन, लोनी से मुरादाबाद तक है इस माफिया डॉन की जमीन

Report Times

पंचायत चुनाव में जीतेगी TMC- बोले पार्थ, भर्ती घोटाले में गिरफ्तारी को बताया ‘षडयंत्र’

Report Times

मौसम विभाग की नई चेतावनी: कल इन 8 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट, संभलकर रहें

Report Times

Leave a Comment