जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स। शिक्षा विभाग से जुड़े राजस्थान सरकारी और प्राइवेट स्कूल में क्लास 9 से 12 के हाफ ईयरली एग्जाम का टाइम टेबल 24 घंटे में ही बदल दिया है। 1 दिन पहले में जारी टाइम टेबल में 17 दिसंबर से एग्जाम शुरू होने थे और 27 दिसंबर तक चलने थे। ऐसे में शीतकालीन छुट्टियां रद्द होना तय हो गया था।
अब सरकार ने टाइम टेबल में फेरबदल करते हुए 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ही एग्जाम करने का निर्णय कर लिया है। ऐसे में शीतकालीन अवकाश एक बार फिर 25 दिसंबर से ही शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गुरुवार शाम 7 बजे इस संबंध में आदेश पर डिजिटल हस्ताक्षर किए हैं। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक 14 दिसंबर को लिखित परीक्षा शुरू होगी और 24 दिसंबर तक चलेगी। वहीं स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को होंगे।
कक्षा 9 का टाइम टेबल (समय : सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे)
- 14 दिसंबर : सूचना एवं प्रौद्योगिकी अवधारणा (IT)
- 16 दिसंबर : स्वास्थ्य शिक्षा (Physical Education)
- 17 दिसंबर : अंग्रेजी
- 18 दिसंबर : विज्ञान
- 19 दिसंबर : हिंदी
- 20 दिसंबर : सामाजिक विज्ञान
- 21 दिसंबर : संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/सिंधी
- 23 दिसंबर : राजस्थान की शौर्य परम्परा
- 24 दिसंबर : गणित
- क्लास 10 का टाइम टेबल
- 14 दिसंबर : सूचना एवं प्रौद्योगिकी अवधारणा (IT) (पहली पारी)
- 16 दिसंबर : स्वास्थ्य शिक्षा (Physical Education) (दूसरी पारी)
- 17 दिसंबर : अंग्रेजी (दूसरी पारी)
- 18 दिसंबर : विज्ञान (दूसरी पारी)
- 19 दिसंबर : हिन्दी (दूसरी पारी)
- 20 दिसंबर : सामाजिक विज्ञान (दूसरी पारी)
- 21 दिसंबर : संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/सिंधी (दूसरी पारी)
- 23 दिसंबर : राजस्थान की शौर्य परम्परा (दूसरी पारी)
- 24 दिसंबर : गणित (दूसरी पारी)
क्लास 11 का टाइम टेबल
- 14 दिसंबर : आजादी के बाद का स्वर्णिम इतिहास (पहली पारी)
- 16 दिसंबर : कम्प्यूटर विज्ञान (पहली पारी)
- 16 दिसंबर : गृह विज्ञान (दूसरी पारी)
- 17 दिसंबर : अनिवार्य अंग्रेजी (पहली पारी), अंग्रेजी साहित्य (दूसरी पारी)
- 18 दिसंबर : अनिवार्य हिन्दी (पहली पारी), अर्थशास्त्र (दूसरी पारी)
- 19 दिसंबर : हिन्दी साहित्य/उर्दू साहित्य/सिंधी साहित्य/ भौतिक विज्ञान/लेखाशास्त्र/पंजाबी साहित्य/राजस्थानी साहित्य (पहली पारी), समाज शास्त्र (दूसरी पारी)
- 20 दिसंबर : कृषि रसायन/रसायन विज्ञान/व्यावसायिक अध्ययन/इतिहास, लोक प्रशासन (दूसरी पारी)
- 21 दिसंबर : ऐच्छिक गणित (पहली पारी), भूगोल (दूसरी पारी)
- 23 दिसंबर : जीव विज्ञान/कृषि जीव विज्ञान/राजनीति विज्ञान / टाइपिंग अंग्रेजी (पहली पारी)
- 24 दिसंबर : संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान (पहली पारी), चित्रकला/टाइपिंग हिन्दी
क्लास 12 का टाइम टेबल
- 14 दिसंबर : आजादी के बाद का स्वर्णिम इतिहास (पहली पारी)
- 16 दिसंबर : गृह विज्ञान (पहली पारी), कम्प्यूटर विज्ञान (दूसरी पारी)
- 17 दिसंबर : अंग्रेजी साहित्य (पहली पारी), अंग्रेजी अनिवार्य (दूसरी पारी)
- 18 दिसंबर : अर्थशास्त्र (पहली पारी), अनिवार्य हिन्दी (दूसरी पारी)
- 19 दिसंबर : समाज शास्त्र (पहली पारी), हिन्दी साहित्य/उर्दू साहित्य/सिंधी साहित्य/ भौतिक विज्ञान/लेखा शास्त्र/पंजाबी साहित्य/राजस्थानी साहित्य (दूसरी पारी)
- 20 दिसंबर : लोक प्रशासन (पहली पारी), कृषि रसायन/रसायन विज्ञान/व्यावसायिक अध्ययन/इतिहास (दूसरी पारी)
- 21 दिसंबर : भूगोल (पहली पारी), ऐच्छिक गणित (दूसरी पारी)
- 23 दिसंबर : जीव विज्ञान/कृषि जीव विज्ञान/राजनीति विज्ञान/ टाइपिंग अंग्रेजी (दूसरी पारी)
- 24 दिसंबर : चित्रकला/टाइपिंग हिन्दी (पहली पारी), संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान (दूसरी पारी)