Report Times
latestOtherpoliticsचुनावझारखण्डटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

झारखंड। रिपोर्ट टाइम्स।

झारखंड हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है. शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया. हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, डीके शिवकुमार, RJD नेता तेजस्वी यादव पहुंचे हैं.

हेमंत सोरेन बनाएंगे अब बड़ा रिकॉर्ड
झारखंड में अबुआ सरकार की नींव पड़ गई. हेमंत सोरेन झारखंड के इतिहास में पहले सीएम बनने जा रहे हैं, जिनका कार्यकाल अबतक के जितने भी सीएम झारखंड में बने हैं, उनसे ज्यादा होगा. आपको बता दें कि हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन भी झारखंड में तीन बार सीएम रह चुके हैं. लेकिन वह लंबे कार्यकाल तक कभी भी सीएम नहीं बन सके. अभी तक झारखंड में सबसे ज्यादा दिनों का सीएम रहने का रिकॉर्ड बीजेपी के अर्जुन मुंडा के नाम है. अर्जुन मुंडा झारखंड में 5 साल 307 दिन तक सीएम रहे हैं. हेमंत सोरेन अभी तक 5 साल 288 दिन तक ही सीएम रहे हैं. लेकिन, 17 दिसंबर को सोरेन अर्जुन मुंडा का सबसे ज्यादा दिनों का सीएम रहने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

पिता शिबू सोरेन ही नहीं सब सीएम का टूटा जाएगा रिकॉर्ड
आपको बता दें कि हेमंत सोरेन के पिता तीन बार जरूर झारखंड का सीएम बने, लेकिन तीनों बार मिलाकर भी वह एक साल तक भी राज्य का सीएम नहीं रह सके. लेकिन, बेटा हेमंत सोरेन न केवल बाप शिबू सोरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, बल्कि अब तो झारखंड के अबतक के इतिहास में सबसे लंबे समय तक बने रहने का रिकॉर्ड भी बना लेंगे, जिसको तोड़ना निकट भविष्य में आसान नहीं होने वाला है.

 

Related posts

राजस्थान के सभी जिलों में जाॅब फेयर आयोजित होंगे, गहलोत सरकार ने बनाया ये प्लान

Report Times

अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं में रोष

Report Times

नरेश मीणा ने डूंगरी बांध पर दिया सीएम को खुला चैलेंज, कहा- किसी भी सूरत में एक ईंट तक नहीं लगने दूंगा

Report Times

Leave a Comment