Report Times
latestOtherpoliticsचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

भाजपा नगर मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की ओर से श्री कृष्णा पुस्तकालय विवेकानंद चौक में संगठन पर्व कार्यशाला दोपहर बाद नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता संगठन पर्व मंडल प्रभारी श्रीमती नीता यादव, मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ मोदी, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के विषय में विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मंडल के तीनों शक्ति केंद्र कोर्ट रोड, विवेकानंद चौक एवं श्याम मंदिर के शक्ति केंद्रों के शक्ति केंद्र संयोजक, संगठन पर्व सहायक, एक संगठन पदाधिकारी सहित तीन लोगों की टोली बनाकर 2 दिसंबर तक अपने-अपने शक्ति केंद्रो में निहित बूथ के अध्यक्ष का एवं बूथ कमेटी के 11 सदस्य समिति का गठन का कार्यक्रम तय करके जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश जी खंडेलवाल ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक रविकांत शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ बी एल वर्मा, संतोष सैनी, डॉक्टर शंभू पवार, मनोहर लाल जांगिड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक महारानियां, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा आदि ने पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान उपाध्यक्ष मोहित तांमडेत, मुकेश जअलिंद्र, मंडल उपाध्यक्ष रिंकू शर्मा, नरेंद्र गिरधर, मंडल मंत्री सुशील डाबला, रजनीकांत मिश्रा, राजेश वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील छिपी, विश्वनाथ स्वामी, विद्याधर सैनी, संदीप अडावतिया, पार्षद गंगाधर सैनी ,अमर सिंह कॉकचा ,उमेश टेलर, सुभाष शर्मा ओजटूवाला, रवि शंकर कांगड़ा, राजकुमार गजराज ,आशीष वर्मा हरिकिशन शर्मा, मन्नालाल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने की कीमत बहुत भारी पड़ी

Report Times

श्याम बाबा के जयकारो के साथ रवाना हुई 30 वीं निशान पदयात्रा

Report Times

क्या राजस्थान में बंद होगी फ्री इलाज की RGHS योजना? गहलोत ने साधा सरकार पर निशाना

Report Times

Leave a Comment