Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

हिंदूवादी संगठनों की बैठक

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

बांग्लादेश के हालातों पर चिंतन और मनन को लेकर शहर के भगवान परशुराम मार्ग स्थित परशुराम भवन में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बांग्लादेश के वर्तमान हालतों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता की जा रही है। 1971 में जहां 32 फीसदी हिन्दू हुआ करते थे, अब वहां मात्र आठ फीसदी ही हिन्दू बचे है।

अब इन पर भी बांग्लादेश में हिंसक हमले किए जा रहे हैं। इस हालात के बीच इस्कॉन मंदिर के धर्माचार्यों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। भारत अब इसे सहन नहीं कर सकता। सभी ने मिलकर इन घटनाओं पर खेद जताया और मिलकर विरोध जताने पर सहमति जताई। इस दौरान विभिन्न हिंदूवादी संगठनों और राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों को हजारों की संख्या में एकत्र होने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।

आक्रोश रैली को लेकर चिड़ावा के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं को जाकर लोगों से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा संख्या एकत्र करने पर बल दिया गया। इस बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक रोहित कुमार, सह जिला कार्यवाह उमराव डांगी, विश्व हिंदू परिषद के सुनील सिद्दड़, प्रखंड अध्यक्ष रमेश स्वामी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, रजनीकांत मिश्र, पार्षद राजेंद्र पाल सिंह कोच, राजेंद्र शर्मा, महेन्द्र अड़ावतिया, किशोरीलाल, विकास खंडेलवाल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का निधन, ट्वीट कर सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

Report Times

IPL 2022: विराट कोहली को अगले साल वापस मिल सकती है इस टीम की कप्तानी, आर अश्विन ने बताई वजह

Report Times

भूपेश बघेलः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले नेता, इस बार पाटन सीट पर मिल रही डबल चुनौती

Report Times

Leave a Comment