Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

ट्रेन पर कूदा था शख्स, हाईटेंशन तार से टच हुआ और जल गया

उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट टाइम्स।

उत्तर प्रदेश के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन की हाईटेंशन लाइन (ओएचई) केबल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही आनन-फानन में रेलवे के अधिकारियों ने युवक को सीढी की मदद से नीचे उतारा, युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई. युवक की पहचान नहीं होने की वजह से जीआरपी और आरपीएफ ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है.

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर हजरत निजामुद्दीन से वास्कोडिगामा जा रही गोवा एक्सप्रेस शुक्रवार रात 10 बजे प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची. इसी दौरान एक युवक पुल के ऊपर से गोवा एक्सप्रेस पर कूद गया. युवक के ट्रेन के ऊपर कूदते ही स्टेशन पर मौजूद सभी यात्री काफी डर गए. युवक को पुल के ऊपर देखते ही यात्री और रेलवे के कर्मचारी उसे नीचे उतरने के लिए चिल्लाने लगे. इसी दौरान देखते ही देखते युवक हाईटेंशन लाइन (ओएचई) केबल की चपेट में आ गया.

नहीं हुई शिनाख्त

रेलवे के अधिकारियों की मौजूगी में जीआरपी और आरपीएफ ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक के पहचान अभी तक नहीं हो गई है. इसलिए उसके शव को मोर्चरी में रखा गया है. रेलवे के एक अधिकारी का कहना है कि शव के शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है.

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही युवक बुरी तरह से जलने लगा. घटना की जानकारी होते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन का इंजन बंद किया और वरिष्ठ अधिकारी की घटना की सूचना दी. आनन-फानन में मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और स्टेशन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. युवक की सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा गया, जब तक युवक को अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी.

Related posts

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने किया नॉन वाटरशेड प्रोजेक्ट का निरीक्षण: नाबार्ड की परियोजना गरीब परिवारों के लिए एक सम्बल है – राजीव सिवाच

Report Times

खाटूश्याम के लक्खी मेले में जाने वाले भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन

Report Times

T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को पीएम मोदी ने लगाया फोन, इन 6 लोगों को कहा स्पेशल थैंक्स

Report Times

Leave a Comment