Report Times
CRIMElatestOtherउत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

Ola कैब में लड़की के साथ ड्राइवर ने क्या किया?

गोरखपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने अपनी मां को अस्पताल ले जाने के लिए ओला कैब बुक किया. चालक ने रास्ते में युवती को धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया. बेहोश होने पर उसके साथ रेप किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. युवती की शादी अब दूसरी जगह तय हो गई है तो कैब ड्राइवर ने आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शादी तोड़वाने पर आमादा है. यही नहीं, आरोपी बार-बार युवती के भाई और उसके मंगेतर की हत्या करने की धमकी भी दे रहा है.

युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी .गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि मेरी मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है. उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अक्सर कैब बुक करती हूं. कुछ दिन पहले मैंने ओला कैब बुक किया. अस्पताल जाते समय कैब ड्राइवर मनोज जायसवाल ने बातचीत की और हमदर्दी जताते हुए बोला कि जब भी आपको जरूरत हो तो आप मुझे फोन कर लीजिए मैं तुरंत आ जाऊंगा. उसने आगे कहा कि यदि आप एप पर जाकर कैब को बुक करती हैं तो हमें 40% पैसा कंपनी को दे देना पड़ता है. आप डायरेक्ट मुझसे बात कर ले तो मैं आपको सस्ते में कहीं भी जाना होगा तो पहुंचा दूंगा और मेरी भी इनकम हो जाएगी.

पीड़िता ने पुलिस को बताया

पीड़िता के मुताबिक, कैब ड्राइवर की बातों से हम लोग प्रभावित हुए और मान गए. वह अक्सर मां को अस्पताल ले जाने के लिए आने लगा. करीब तीन माह पहले मुझे एक रिश्तेदार के घर जाना था तो कार लेकर आया और रास्ते में मुझे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया. जब मुझे होश आया तो अपने साथ कुछ गलत होने का एहसास हुआ तो मैंने उससे पूछा तो हंसने लगा और मोबाइल में घटना का बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो दिखाने लगा.

मैंने विरोध किया और कहा कि मैं पुलिस के पास जाऊंगी, तो वह मुझसे माफी मांगने लगा कहा कि आपको मुझे जो भी सजा देनी है दे दीजिए, लेकिन मेरी शिकायत कहीं मत कीजिए, नहीं तो मेरी नौकरी चली जाएगी और मैं कहीं का नहीं रहूंगा.

पीड़िता के मुताबिक, वीडियो को डिलीट करने के लिए उससे कहा तो उसने कहा कि ठीक है मैं डिलीट कर दूंगा. आप परेशान मत होइए. उसके बाद वह एक दिन बहाने से मुझे लेहड़ा मंदिर ले गया और एक माला मंदिर से लाकर मेरे गले में डाल दी और बोला कि अब हम लोग पति-पत्नी हो गए हैं. मैंने कहा कि मूर्खतापूर्ण बात मुझसे मत करो. अब आगे से तुम मत आना.

क्या बोले एसपी?

इसी बीच, मेरी शादी भी तय हो गई. इसकी जानकारी होते ही वह भड़क गया. वह लगातार मुझे फोन करके धमकी देने लगा. कहा कि तुम्हारे साथ जो रेप किया हूं, उसका वीडियो मेरे पास अब भी है. या तो तुम तत्काल अपनी शादी को तोड़ दो नहीं तो मैं यह वीडियो तुम्हारी होने वाली ससुराल भेज दूंगा. इस सम्बंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर जांच चल रही है. जल्द ही आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर सच्चाई सामने लाई जाएगी.

Related posts

आरपीएस इलेवन ने विवेकानंद इलेवन को हराया

Report Times

चिड़ावा में पॉलिथीन निरोधक दस्ते की कार्रवाई : दुकान से सारा माल जब्त

Report Times

मुकाबले में नहीं थे, फिर भी बैलेट पेपर पर राहुल गांधी लिख आए कुछ कांग्रेसी

Report Times

Leave a Comment