Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

अपनी पति पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया

दुर्ग में एक पति ने अपनी पर जानलेवा हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति ने खुद के ऊपर भी आत्मघाती वार किया। पति को गंभीर हालत में दुर्ग अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, संध्या साहू (35 साल) अंडा थाना अंतर्गत अछोटी में स्कूल टीचर है। वह दुर्ग कोलिहापुरी में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। संध्या का पति पोषण साहू उसके ऊपर चरित्र शंका करता था। इससे पति कोहका में रहने लगा था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इस बीच सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब पोषण कोलिहापुरी बस्ती पहुंचा और संध्या से झगड़ा करने लगा था।

झगड़ा अधिक बढ़ने उसने संध्या पर टंगिया से वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद के ऊपर भी टंगिया से प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। जांच करने पहुंची पुलिस ने पोषण को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related posts

चिड़ावा : भाजपा ने किया सिंगल यूज प्लास्टिक काम में ना लेने का आह्वान

Report Times

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए तीन लाख से अधिक आवेदन, 8 दिसंबर तक चलेगा अभियान

Report Times

मंदिर के दानपात्र में मिला PM मोदी का लिफाफा, 8 महीने बाद पुजारी ने खोला तो निकले इतने रुपये

Report Times

Leave a Comment