Report Times
CHIRAWAEDUCATIONlatestOtherखेलचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

एपीएस स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

शहर की सिंघाना रोड स्थित एपीएस स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ समारोहपूर्वक हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी संदीप चौधरी ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे आने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि जिला परिवहन अधिकारी माखन लाल जांगिड़, भाजपा जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, नेशनल बास्केटबॉल एथलीट कर्मपाल गहलावत, नेशनल फुटबॉल एथलीट अमित गहलावत और नेशनल क्रॉस कंट्री एथलीट नरेश कुलहरी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

एपीएस स्कूल के संचालक डॉ. हरिसिंह पायल, प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव, सरस्वती स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह भास्कर, अनिता पायल, पीआरओ डॉ. जीसी शर्मा, एकेडमिक हेड मनमोहन शर्मा, एचओडी सैनिक एकेडमी वीरेंद्र पायल, सचिव अनिल बराला, एचओडी फाउंडेशन धीरज कुमार, अंतर्राष्ट्रीय तवाईकांडो कोच राकेश सैनी ने अतिथियों का माला, साफा और स्कूल की नन्ही बालिकाओं द्वारा तिलक लगा कर सम्मान किया।

सरस्वती पूजन के बाद अतिथियों ने विधिवत स्पोर्ट्स मीट ट्रॉफी का उद्घाटन किया। वहीं स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने सुन्दर सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर पीटीआई अरविंद कुमार, पीटीआई आशीष कुमार, सिक्योरिटी ऑफिसर शमशाद खान, उम्मेद सिंह, शेरसिंह, जगदीश सहित स्कूल स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

दिवाली पर ज्वैलरी मार्केट में बूम, सोने और चांदी की बढ़ी डिमांड

Report Times

कर्नाटक की सियासत में अब भाजपा का क्या होगा, कैसे जीतेगी दक्षिण का दुर्ग?

Report Times

कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी जावेद को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार

Report Times

Leave a Comment