Report Times
latestOtherअलवरजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशदौसाधौलपुरबीकानेरभरतपुरमौैसमराजस्थानश्रीगंगानगरसीकरहनुमानगढ़

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा राजस्थान, आज 12 जिलों में छाया घना कोहरा, कोल्ड बेव का भी अलर्ट

राजस्थान।रिपोर्ट टाइम्स।

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से राजस्थान में ठिठुरन का अहसास हो रहा है। आज जयपुर, जोधपुर, उदयपुर सहित कई शहर धुंध के आगोश में हैं, इस बीच मौसम विभाग ने 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिससे इन जिलों में तापमान में गिरावट होगी और लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास होगा।

मावठ-ओलावृष्टि के बाद अब शीतलहर

राजस्थान मावठ, ओलावृष्टि के बाद अब बर्फीली हवाओं की जद में है। लगातार चल रही शीतलहर से सोमवार को अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे दिन में भी लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। आज भी जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, सीकर सहित ज्यादातर जिले धुंध के आगोश में हैं, लोगों को सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो पा रहे हैं। इसके साथ ही शीतलहर भी चल रही है। जिससे सर्दी और बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 3 जनवरी तक सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में आज 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें जयपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में शीतलहर का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। शीतलहर की वजह से अधिकतम तापमान में भी बड़ी गिरावट आ रही है, जिसकी वजह से कुछ जगह कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है।

3 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में उत्तर भारत से आई बर्फीली हवाएं सर्दी बढ़ा रही हैं। एक जनवरी से सर्दी में और इजाफा हो सकता है, 2 जनवरी तक कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा। ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को दिन में भी गलन का अहसास होगा। इस दौरान हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा माइनस में जा सकता है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। 3 जनवरी के बाद सर्द हवाओं से कुछ राहत मिल सकती है।

Related posts

ब्रिटिश पीएम के रेस में ऋषि सुनक 118 वोटों के साथ चौथे दौर में सबसे आगे

Report Times

नाबालिग के अश्लील वीडियो बनाकर बांटे, 5 दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

Report Times

आखिर प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में क्यों कुछ नहीं कहा?

Report Times

Leave a Comment