Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभरतपुरराजस्थानस्पेशलहादसा

ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से जमीन पर ग‍िरा हाईटेंशन तार, 60 घरों में फैला करंट; एक की मौत

REPORT TIMES : भरतपुर के वैर तहसील के हथौड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. कोली मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई. इसके बाद हाईटेंशन लाइन जमीन पर ग‍िरने से 50-60 घरों में करंट फैल गया. इसमें एक युवक की मौत हो गई, और 4 लोग झुलस गए. झुलसने वालों में एक बच्‍चा और एक युवती भी है. सभी को इलाज के ल‍िए अस्‍पताल में भर्ती क‍िया गया है. सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर कमर चौधरी आरबीएम अस्पताल पहुंचे और पीड़ित लोगों से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली.

हाईटेंशन तार गिरने से फैला करंट  

कोली मोहल्‍ला गांव के ज‍ितेंद्र ने बताया क‍ि बुधवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की घटना है. अचानक ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई. ऊपर से जा रही 11केवी ब‍िजली लाइन का तार गिर जाने से कोली मोहल्ले के 50-60 घरों में अचानक करंट दौड़ गया. करंट से करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए, जिनमें से 26 वर्षीय अजय सिंह पुत्र विनय सिंह को कूलर से करंट लगा, और वह अचेत होकर ग‍िर पड़ा. पर‍िजन उसे वैर अस्‍पताल ले गए, जहां पर डॉक्‍टरों ने मृत घोष‍ित कर द‍िया.

हादसे में चार लोग झुलसे

हादसे में जीवन (70), व‍िनय स‍िंह (50), कल्‍पना (20) पुत्री बनवारी और एक साल का बच्‍चा गंभीर रूप झुलस गए. चारों का वैर अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. गांव के ज‍ितेंद्र ने बताया क‍ि कोली मोहल्‍ले में 50-60 घरों में लकड़ी के समान को छोड़कर सभी जगह करंट दौड़ गया था. ज‍िसे भी टच करो जोर का झटका लग रहा था. करंट दौड़ने की सूचना पर मोहल्‍ले में अफरा-तफरी मच गई.

जिला कलेक्टर अस्पताल पहुंचे  

जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर कमर चौधरी आरबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली. चिकित्सकों को घायलों का बेहतरीन इलाज करने के निर्देश दिए हैं, और उन्होंने इस हादसे को लेकर दुख भी जताया.

Related posts

जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि और पारण का समय

Report Times

ट्रक-कार की भिड़ंत, 5 की मौत…बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे सभी दोस्त

Report Times

यूपी में क्या कमाल कर सकते हैं सचिन पायलट? किन इलाकों में पड़ सकता है असर?

Report Times

Leave a Comment