Report Times
latestOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभरतपुरराजस्थानसोशल-वायरल

BJP प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल का बयान

भरतपुर । रिपोर्ट टाइम्स।

भाजपा के राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमलावर नजर आए। उन्होंने दूदू सहित 9 जिले खत्म करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दिए बयान पर पलटवार किया। अग्रवाल ने कहा कि प्रेमचंद बैरवा से पूछिए, वो सरकार के फैसले से सबसे ज्यादा खुश हैं।

‘प्रेमचंद बैरवा तो सबसे ज्यादा खुश हैं’

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत दूदू के  जिले का दर्जा खत्म होने पर बयानवाजी कर रहे हैं। कभी प्रेमचंद बैरवा से भी पूछिए, बैरवा तो दूदू के ही रहने वाले हैं, मगर वो इस निर्णय से सबसे ज्यादा खुश हैं।भाजपा प्रभारी अग्रवाल ने कहा कि प्रेमचंद बैरवा दूदू के विधायक ही नहीं हैं, प्रेमचंद बैरवा पूरे राजस्थान के उप मुख्यमंत्री है, पूरा राजस्थान उनका है।

‘गहलोत के जमाने में एरिया बंटते थे’

भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत के जमाने में एरिया बंटता था। यह दौसा तुम्हारा है, यह भरतपुर तुम्हारा है। हमारी पार्टी में किसी का कुछ नहीं होता। सब भारतीय जनता पार्टी का होता है। आप चुने जाते हैं किसी एक क्षेत्र से, मगर चुनने के बाद आप पूरे राजस्थान की सेवा करते हैं।

‘घोड़ा वही चलाएगा जिसके हाथ में चाबुक’

भाजपा प्रभारी ने कहा कि अधिकारियों के नियंत्रण में सरकार चलाना कांग्रेस का कल्चर है। हमारे यहां जनता का शासन है। घोड़ा वही चलाएगा, जिसके हाथ में चाबुक होगी। घोड़े की हिम्मत है कि वह अपने मन से इधर-उधर चला जाए। अधिकारियों को मालूम है किसकी सरकार है, उनकी नीतियां क्या हैं, हमें उन्हीं नीतियों के अनुरुप काम करना चाहिए। जो काम करेगा वह रहेगा, जो काम नहीं करेगा, उसके उसकी जगह भेज दिया जाएगा।

क्या बोले थे पूर्व CM अशोक गहलोत?

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से 9 जिले समाप्त करने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि सीएम भजनलाल शर्मा ने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के दूदू जिले को खत्म कर दिया। मगर अपने क्षेत्र के डीग जिले को बनाए रखा। जबकि डीग की भरतपुर से दूरी महज 38 किलोमीटर है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने पूर्व सीएम गहलोत के इसी बयान पर आज पलटवार किया।

Related posts

सोलहवीं राजस्‍थान विधानसभा – नवनिर्वाचित विधायकों के लिए अस्‍थाई आवास व्‍यवस्‍था

Report Times

रतेरवाल सीड्स का नेपाल में सम्मान 

Report Times

चिड़ावा : स्वामीजी के शिवालय में विराजे हैं दो गणेश

Report Times

Leave a Comment