Report Times
latestOtherकृषिचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलस्वागत

रतेरवाल सीड्स का नेपाल में सम्मान 

REPORT TIMES 
चिड़ावा। रेलीज इंडिया लि. का विक्रेता मिलाप काठमांडू में सम्पन्न हुआ। धान्या सीड्स के एरिया सेल्स मैनेजर सुरजीत ढिल्लन ने बताया कि चिड़ावा के अग्रणी खाद व बीज विक्रेता रतेरवाल सीड्स के कृष्ण कुमार शर्मा के पुत्र धीरज शर्मा व अदिति शर्मा को राजस्थान में  बाजरा बीज  एमपी 7878 के दूसरे नंबर पर रनर अप रहने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । धीरज शर्मा ने मैनेजमेंट से मिल कर बताया कि झुंझुनूं में कपास दिग्गज की किसानों में अच्छी मांग है। पिछली बार पूरी सप्लाई नहीं होने की वजह से किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था।
धीरज शर्मा ने अधिकारियों से इस बार जिले में मांग के अनुरूप दिग्गज कपास बीज की पूरी सप्लाई देने की मांग की ।  कृष्ण कुमार शर्मा ने कंपनी से मिले मान सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया । रीजनल मैनेजर संदीप सिंह ने बताया कि धान्या बाजरा एमपी 7878 अधिक चारा व पैदावार के साथ ही खाने में स्वादिष्ट होने के कारण पूरे राजस्थान में किसानों की पहली पसंद बन रहा है। इस मौके पर कंपनी के बिक्री, विपणन और आपूर्ति श्रृंखला प्रमुख बी. योगेश,  जरनल मैनेजर रविन्द्र चौधरी, जोनल मैनेजर हरेंद्र सिंह, रीजनल मैनेजर संदीप सिंह, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर संदीप बाल्यान, केटेगरी लीड चंदन पांडे और सुरजीत ढिल्लन ने रतेरवाल सीड्स को किसानों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बधाई दी।

Related posts

अभेद्य है हमारा डिफेंस सिस्टम… DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की सख्त चेतावनी

Report Times

रिहा नहीं होंगे साईबाबा समेत 6 आरोपी, सुप्रीम कोर्ट में नहीं टिक सका हाईकोर्ट का आदेश

Report Times

नरहड़ के सरकारी स्कूल में छात्राओं को महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष ने बांटे सेनेटरी नेपकिन, बेटे के जन्मदिन पर माता-पिता ने भेंट किए 11 पंखे चिड़ावा।संजय दाधीच नरहड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कार्यक्रम हुए। जहां महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष की ओर से गरिमा परियोजना के तहत डॉ. कुसुमलता ने छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए और इनके उपयोग की सलाह देते हुए इसके फायदे भी बताए। वहीं ओमवती-विनोद गोदारा की ओर से अपने पुत्र के जन्मदिन के मौके पर 11 सीलिंग फैन भी विद्यालय को भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य अनिल रणवां ने की। मुख्य अतिथि विनोद गोदारा थे। विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष के चेयरमैन डॉ. एलके शर्मा, वाइस चेयरमैन अजय चौमाल, डायरेक्टर डॉ. कुसुमलता, प्रमोद धनजीका, परामर्शदाता संजय अरड़ावतिया, कुसुम सूरजगढिया, धनुराज आदि थे। प्रिंसिपल महेश पारीक ने आभार जताया। इस मौके पर पुणे प्रवासी इंजीनियर नितिका, कपिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

Report Times

Leave a Comment