Report Times
EntertainmentlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसोशल-वायरल

60 हजार करोड़ की मालिकिन को क्या सच में गोल्डन ग्लोब विनर डेमी मूर ने किया इग्नोर? एक्ट्रेस की बेटी ने दिया इस पर जवाब

रिपोर्ट टाइम्स।

5 जनवरी को 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स ऑर्गेनाइज किया गया, इस दौरान हॉलीवुड के कई सारे स्टार्स शामिल हुए थे. अवॉर्ड फंक्शन में कई लोग काफी चर्चा में रहे, जिनमें से एक डेमी मूर भी थीं, उन्होंने बेस्ट फीमेल एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है. डेमी मूर को ‘द सब्सटेंस’ के किरदार के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है, ये अवॉर्ड उनके लिए बहुत खास है क्योंकि उनके 45 साल के करियर में ये उनका पहला अवॉर्ड है. हालांकि, इस खुशी के मौके पर उनके एक वायरल वीडियो को देख लोग उन पर आरोप लगाते हुए भी नजर आए.

बेटी का रिएक्शन आया सामने

डेमी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही लोग उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसे रोकने के लिए अब एक्ट्रेस की बेटी टैलुला विलिस का रिएक्शन सामने आया है. टैलुला ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की साइड लेते हुए इस तरह की बातें न करने की रिक्वेस्ट की है. उन्होंने सबको हैलो कहने के साथ अपनी बात की शुरुआत की, टैलुला ने लिखा कि हमने एली के साथ नए साल का जश्न मनाया था, तो अवॉर्ड जीतने के बाद उनसे मिलना बहुत ही स्वाभाविक था.

 

45 सालों में मिला पहला अवॉर्ड

टैटुला ने अपनी मां की तरफ से बात करते हुए कहा कि उन्होंने काइली को इग्नोर नहीं किया, अगर उन्होंने काइली को उन्हें बधाईयां देते हुए देखती, तो जरूर एक्ट्रेस को पूरा वक्त देती. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि उनकी मां को उनकी इस अचीवमेंट को एंजॉय करने दे. डेमी मूर ने अवॉर्ड जीतने के बाद काफी इमोशनल स्पीच दिया. उन्होंने कहा कि मुझे वास्तव में इसकी उम्मीद नहीं थी, मैं अभी सदमे में हूं. मैं लगभग 45 सालों से एक्टिंग कर रही हूं और ये पहली बार है जब मैंने बतौर एक्टर कुछ जीता है.

Related posts

बूथ 161 और 164 पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 

Report Times

10 दिन पहले शादी, फिर पत्नी के टुकड़े, पड़ोसी से बोला- कर दिया कत्ल

Report Times

पशु अस्पताल में बसवाला ने भी की दवा भेंट

Report Times

Leave a Comment