Report Times
latestOtherpoliticsजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

‘देश के लिए प्राण देने वालों का पाठ्यक्रम में उल्लेख नहीं’ क्या बोले केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी?

जोधपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी आज जोधपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश की नई शिक्षा नीति को लेकर बात की।  वहीं शैक्षणिक पाठ्यक्रम को लेकर कहा कि हमारे देश में पहले इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। अब इसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है।

‘देश के लिए प्राण देने वालों के नाम नहीं’

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि शिक्षा पर ध्यान देने की बहुत जरुरत है। हमारे यहां शिक्षा पद्धति से संस्कृति पर कुठाराघात किया गया। हमारे इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। हमारा जो मूल इतिहास है, उसे छुपाया गया। अखंडता-आजादी के लिए देश पर प्राण न्यौछावर करने वालों का पाठ्यक्रम में उल्लेख ही नहीं है। इसलिए अब नई शिक्षा नीति पर काम चल रहा है, जिसमें बदलाव देखने को मिलेगा।

नालंदा तक्षशिला का दिया उदाहरण

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने भारत की प्राचीन शैक्षणिक पद्धति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नालंदा तक्षशिला विश्वविद्यालय हमारी समृद्ध शिक्षा पद्धति का साक्षात प्रमाण हैं। पूरी दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में हमारा देश आगे था। मगर पिछले कालखंड में हमारी शिक्षा पद्धति को तहस-नस किया गया। इसमें बहुत परिवर्तन करने की जरूरत है, इसलिए अब शिक्षा को रोजगारपरक बनाने पर काम किया जा रहा है।

MSP पर क्या बोले कृषि राज्यमंत्री?

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने किसानों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब कांग्रेस ने कभी गरीब किसानों की चिंता नहीं की। कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा भले ही दिया मगर गरीबी मिटाने के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार में किसानों के लिए समर्थन मूल्य ढाई तीन गुना बढ़ा है। अगर कांग्रेस भी किसानों के लिए काम करती तो स्थिति कुछ और होती।

Related posts

Benelli India (बेनेली इंडिया) ने मोटरसाइकिल की मूल्य में मामूली बढ़ोतरी की

Report Times

नरेश मीणा फिर गिरफ्तार, झालावाड़ पुलिस ने 3 धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

Report Times

गहलोत सरकार ने बेरोजगारों को दी सौगात, सर्किट हाउस प्रबंधक के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे

Report Times

Leave a Comment