Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मसोशल-वायरल

विनायक चतुर्थी के दिन इन 5 राशि वालों को मिलेगी नौकरी में तरक्की.

रिपोर्ट टाइम्स।

कुंभ राशि आज आप चतुरता से परिस्थिति पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. सूझबूझ और रचनात्मकता से विविध परिणाम पक्ष में लोगों का भरपूर सहयोग बना रहेगा. वृष राशि के लिए टेन आफ कप्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप हर क्षेत्र में सूझबूझ और समन्वय बनाकर आगे बढ़ेंगे. अपनों की खुशियों में शामिल होंगे और उन्हें यादगार बनाने का प्रयास बनाए रखेंगे. सिंह राशि के लिए टू ऑफ़ वांड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप अवसर पहचानने और भुनाने पर फोकस बनाए रखें. मौके पर किए गए प्रयास भविष्ठ की बड़ी संभावनाओं को बनाए रखने में सहयोगी होंगे.

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि आज आप आर्थिक एवं अन्य कार्यों को पूरे विश्वास से आगे बढ़ाएंगे. नवीन शुरूआत की संभावना बल पाएगी. निरंतरता और सक्रियता बनाए रखने में मदद मिलेगी. करियर कारोबार में श्रेष्ठ देने का प्रयास रहेगा. आर्थिक वाणिज्यिक विषयों को आगे बढ़ाएंगे. व्यवस्था के अनुरूप कला कौशल का प्रदर्शन बनाए रखेंगे. प्राप्त जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. तर्क व तथ्यों को ज्यादा महत्व देंगे. बिना लिखापढ़ी के लेनदेन में सजग रहें. अफवाहों में नहीं आएं. स्मार्ट वर्किंग अपनाएं. पेशेवर लोगों से संपर्क बनाए रखें. सुविधा संसाधनों को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करेंगे. सभी को आकर्षित करने में सफल होंगे.

लकी नंबर – 1, 3, 8, 9 कलर – गहरा भूरा

वृष राशि का राशिफल

वृष राशि  आज आप हर क्षेत्र में सूझबूझ और समन्वय बनाकर आगे बढ़ेंगे. अपनों की खुशियों में शामिल होंगे और उन्हें यादगार बनाने का प्रयास बनाए रखेंगे. अन्य सकारात्मक मामलों में साझा प्रयास बनाए रखने पर जोर होगा. उत्सव आयोजन से प्रमुखता से जुड़ेंगे. भ्रमण मनोरंजन का भाव बना रहेगा. प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बनेंगे. करीबी सहायता को तत्पर रहेंगे. तेजगति से बढ़ेंगे. पेशेवर मामले प्राथमिकता में रखेंगे. स्मार्टनेस बढ़ाएंगे. स्पर्धा बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों को समय पर पूरा करें. कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. विरोधियों के षड्यंत्रों से स्वयं को अप्रभावित बनाए रखेंगे. सूझबूझ से प्रबंधन के कार्यों को गति देंगे.

लकी नंबर – 1, 3, 6, 8 कलर – पर्ल व्हाइट

मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि आज आप पूरी तैयारी और विवेक से कदम आगे बढ़ाएंगे. लोगों का समर्थन बड़े लक्ष्य साधने को उत्साहित करेगा. कार्यगति संतुलित और प्रभावशाली बनी रहेगी. परिस्थितियों में तेज सकारात्मक बदलाव बनेंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा. लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती है. शुभ संकल्प बनाए रखेंगे. सूचनाओं की प्राप्ति होगी. अड़चन में कमी आएगी. आर्थिक वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. योजनाओं को जिम्मेदारी से आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर तैयारी और योग्यता से अपनी राह बेहतर बनाए रखेंगे. भविष्योन्मुखी मामलों में आगे रहेंगे. सुखद स्थिति बनी रहेगी. लक्ष्य समय पर पूरे होंगे. प्रबंधन से जुड़े विषय स्वीकार्यता पाएंगे.

लकी नंबर – 1, 3, 5, 8 कलर – स्काई ब्लू

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि आज आप आसपास के माहौल में सकारात्मक पक्ष पर फोकस बनाए रखने का प्रयास करें. नैराश्य की भावना और स्वास्थ्य की साधारण स्थिति पर उच्च मनोबल से नियंत्रण पाने का प्रयास करें. असहज हालातों से मुकाबला बनाए रखें. लेनदेन व अन्य मामलों में लापरवाही से बचें. रहन सहन साधारण बना रहेगा. व्यवहार में सुधार बनाए रखें. परिवार का सहयोग रहेगा. परिजन मददगार होंगे. जोखिम के कार्यों से बचेंगे. सहयोग और तार्किकता पर जोर बनाए रखेंगे. भावनात्मक कठिनाइयों से प्रभावित होने से बचें. गरिमा गोपनीयता पर फोकस रहेगा. व्यर्थ के वाद-विवाद में न आएं. कामकाज में स्पष्टता बढ़ाएं.

लकी नंबर – 1, 2, 3, 8 कलर – बेबी ब्लू

सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि आज आप अवसर पहचानने और भुनाने पर फोकस बनाए रखें. मौके पर किए गए प्रयास भविष्ठ की बड़ी संभावनाओं को बनाए रखने में सहयोगी होंगे. तैयारी और सक्रियता पर जोर बनाए रखें. महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ लेने का प्रयास करें. सूझबूझ सामंजस्य से परिस्थिति पर नियंत्रण रखेंगे. भूमि भवन के विषय सकारात्मक बने रहेंगे. विविध मामलों में सक्रियता रखेंगे. समझौतों को गति मिलेगी. टीम भावना बल पाएगी. दिनचर्या नियमित और व्यवस्थित रखेंगे. मित्रों और सहयोगियों की मदद से कार्य आगे बढ़ाएंगे. साझा अनुबंधों में रुचि बढ़ा सकते हैं. औद्योगिक प्रयासों में तेजी आएगी. वातावरण की अनुकूलता का लाभ उठाएंगे.

लकी नंबर – 1, 3, 5 कलर – डार्क ब्राउन

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि आज आप प्रत्येक कार्य समझदारी और तैयारी से करने पर ध्यान दें. लोगों की निगाहें पर आप लगी रहेंगी. भूलचूक की स्थिति में दबाव की स्थिति बन सकती है. करियर कारोबार में औसत प्रभाव बना रहेगा. परिश्रम और प्रयासों में निरंतरता और संतुलन बनाए रखेंगे. ठगों व धूर्तां से लेनदेन में सजगता रखें. लोभ प्रलोभन व दिखावे में नहीं आएं. चिंता तनाव से दूर रहें. सेवाकार्य में रुचि रखें. अवसर का लाभ उठाएं. परिस्थिति मिश्रित बनी रहेगी. कामकाज में स्पष्टता बढ़ाएंगे. तार्किक मामलों में गति बनाए रखेंगे. सूझबूझ से लक्ष्य की ओर गति बढ़ाएंगे. मेहनत पर भरोसा बनाए रखेंगे. पेशेवरजन उतावलापन नहीं दिखाएं.

लकी नंबर – 1, 3, 5, 8 कलर – डीप सी ब्लू

तुला राशि का राशिफल

तुला राशि आज आप मित्रों और सहयोगियों के साथ सकारात्मक समय को और बेहतर बनाने में मददगार होंगे. भावनात्मक पक्ष मजबूत बना रहेगा. प्रेम के प्रयासों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी. व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे. लाभ व्यापार को संवारेंगे. सीख सलाह का लाभ लेंगे. नीति नियमों का पालन करेंगे. सहकर्मी प्रभावित रहेंगे. सभी से तालमेल बना रहेगा. कला कौशल पर बल बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक कार्यों मे सहयोग पाएंगे. हर काम को मनोयोग से पूरा करने की कोशिश होगी. बड़ों को प्रभावित रखने में सफलता पाएंगे. सहयोग समर्पण का भाव बना रहेगा. उचित रणनीति से लक्ष्य पाने में सफल होंगे.

लकी नंबर – 3, 6, 8, 9 कलर – सिल्वर

वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि आज आप महत्वपूर्ण मामलों में निरंतरता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दें. पारिवारिक परिस्थितियों पर फोकस बनाए रखें. अपनों से अधिक अपेक्षाएं रखने से बचें. व्यवस्था के अनुरूप आगे बढ़ने की कोशिश करें. पूर्वाग्रह और भावनात्मक दबाव में आने से बचें. परिजनों की अनदेखी को सहजता से लें. समता की भावना पर बल दें. भावावेश और अति उत्साह में आने से बचें. नियमों का पालन बनाए रखें. व्यक्तिगत विषयों में रुझान बनाए रखेंगे. भवन वाहन आदि जरूरत की चीजों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे. सुविधा बढ़ाने वाली वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं. संकीर्णता से उठकर कार्य करें.

लकी नंबर – 1, 3, 8, 9 कलर – व्हीटिश

धनु राशि का राशिफल

धनु राशि आज आप कला कौशल और योग्यताओं के बल पर उम्दा स्थिति बनाए रखने में सफल रहेंगे. वाणिज्यिक कार्योंमें योजनानुसार आगे बढ़ते रहने का प्रयास रहेगा. कारोबार के उचित अवसर बने रहेंगे. प्रभावपूर्ण संवाद बनाए रखेंगे. भाईचारे को बल मिलेगा. सामाजिक कार्यों में सहयोगी बनेंगे. कामकाजी यात्रा होंगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सहकारिता का भाव रखेंगे. करीबियों से भेंट होगी. महत्वपूर्ण कार्यों को सगे संबंधियों और सहयोगियों की मदद से पूरा करने के प्रयास बढ़ाएंगे. उत्साह से लक्ष्य की ओर गतिमान बने रहेंगे. संपर्क संवाद का स्तर बेहतर रहेगा. श्रेष्ठ कर दिखाने की सोच रहेगी. सबसे मेलजोल बनाए रखेंगे.

लकी नंबर – 1, 3, 8 कलर – येलो

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि आज आप करीबियों के साथ सुखकर समय बिताएंगे. स्मरणीय आयोजनों मे उत्साह से शामिल होंगे. हर्ष आनंद से समय बिताएंगे. शुभ सूचनाओं को साझा करने में रुचि बनाए रखेंगे. रहन सहन के प्रयासों में सकारात्मक रहेंगे. शुभता का संचार रहेगा. निर्णय ले पाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करीबियो के लिए हरसंभव प्रयासरत रहेंगे. पारिवारिक वार्ताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे. स्वयं की साज संवार पर ध्यान बनाए रखेंगे. घर में श्रेष्ठजनों और मेहमानों का आना बना रह सकता है. उत्साह और तैयारी से सभी प्रभावित होंगे. परिजन सहयोग समर्थन बनाए रखेंगे. पहल पराक्रम का भाव रहेगा.

लकी नंबर – 5, 6, 8, 9 कलर – ग्रे ब्लैक

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि आज आप चतुरता से परिस्थिति पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. सूझबूझ और रचनात्मकता से विविध परिणाम पक्ष में लोगों का भरपूर सहयोग बना रहेगा. कार्यशैली आकर्षक और प्रभावी रहेगी. रणनीतिक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. करीबियों का विश्वास बनाए रखेंगे. निजी जीवन सुखकर रहेगा. साथी सहयोग बनाए रखेंगे. चारों और उम्दा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. विभिन्न कार्यों में हिम्मत और चतुराई से सफलता को प्राप्त करेंगे. रचनात्मक क्षेत्रों में सूझबूझ से बेहतर परिणाम पाएंगे. क्षेत्र में विशेष में गहरा दखल बढ़ाएंगे. लाभ वृद्धि के लिए प्रेरित होंगे. अपनों के साथ आनंद उठाएंगे. व्यक्तिगत खुशियों में वृद्धि बनी रहेगी.

लकी नंबर – 3, 8, 9 कलर – ब्राइट ब्लू

मीन राशि का राशिफल

मीन राशि आज आप धैर्य से कार्य करने और कामकाज उतावली न दिखाने का प्रयास बनाए रखें. महत्वपूर्ण मामलों में ठहराव की स्थिति बनी रह सकती है. आवश्यक मामलों पर ही फोकस बनाए रखें. खूबियों और खामियों पर ध्यान देंगे. समय की चुनौतियों के प्रति तैयारी बढ़ाएंगे. बजट के अनुरूप कार्य करेंगे. सबसे सामंजस्य रखने की कोशिश होगी. लंबित कार्यों में धैर्य का परिचय देंगे. भावनात्मक विषयों में अतिसंवेदनशीलता और आवेश से बचेंगे. आत्मनियंत्रण बढ़ाएंगे. भविष्य की योजनाओं और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को बनाए रखने का प्रयास रहेगा. बाहर वातावरण से अप्रभावित बने रहने की कोशिश रखेंगे.

लकी नंबर – 1, 3, 8 कलर – वासंती

Related posts

लोहिया स्कूल में डिजिटल लिट्रेसी पर कार्यशाला सम्पन्न

Report Times

कितनी हाइटेक है महिला रोबोट ‘व्योममित्र’, जिसे गगनयान से अंतरिक्ष में भेजेगा ISRO

Report Times

Kangana Ranaut Net Worth: 8 मुकदमे, 17 करोड़ कर्ज, 6 किलो सोना… जानें कंगना के पास और क्या-क्या है

Report Times

Leave a Comment