Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

कुछ ही घंटों में 640 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, अब चुकानी होगी 10 ग्राम की कीमत

रिपोर्ट टाइम्स।

कुछ ही घंटों पहले यानी सोमवार देर रात गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर कारोबार कर रही थी. देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतें 83700 रुपए के पार चली गई थी. अब मंगलवार को सुबह बाजार खुलते ही गोल्ड की कीमतों की रफ्तार में ब्रेक लगा है.

ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा को टैरिफ में एक महीने की छूट दी है. जिसकी वजह से ट्रेड वॉर की टेंशन में कमी आई है. जिसके असर से सोने के दाम में न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक राहत देखी गई है. गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड हाई से 640 रुपए तक नीचे आ चुकी हैं.

जानकारों की मानें तो वायदा बाजारों में सोने के दाम ओवरवैल्यूड हो चुके हैं. जिसकी वजह से बिकवाली का भी माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं गोल्ड के सस्ता होने का ट्रिगर भी मिला है. ऐसे में कुछ दिनों में सोने में गिरावट देखने को मिल सकती है. वैसे ये गिरावट शॉर्टटर्म के लिए ही है. अभी भी सोने की कीमतों को उठाने वाले सेंटीमेंट मजबूत बने हुए हैं.

सोना हुआ सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर सोने के दाम 133 रुपए की गिरावट के साथ 83,150 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोना 213 रुपए की गिरावट के साथ 83,070 रुपए के निचले लेवल पर आ गया. एक दिन पहले गोल्ड 83,283 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ और आज सुबह फ्लैट 83,283 रुपए पर ही ओपन हुआ था. खास बात तो ये है कि एक दिन पहले सोने की कीमत 83,721 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी. तब से अब तक सोने की कीमतों में 640 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

चांदी की कीमत में गिरावट

वहीं दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार चांदी के दाम 10 बजकर 50 मिनट पर 170 रुपए की गिरावट के साथ 94,087 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वैसे चांदी 93,884 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंच गई थी. वैसे एक दिन पहले चांदी के दाम 94,257 रुपए पर बंद हुए थे. मंगलवार सुबह कीमतें मामूली गिरावट के साथ 94,229 रुपए पर ओपन हुई. वैसे फरवरी के महीने में चांदी के दाम में 1000 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुकी है.

विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की स्थिति

वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी के दाम उतार चड़ाव देखने को मिल रहा है. न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर के दाम 9 डॉलर प्रति ओंस से ज्यादा की गिरावट के साथ 2,847.80 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि गोल्ड स्पॉट के दाम 1.30 डॉलर प्रति ओंस की मामूली तेजी के साथ 2,816.44 डॉलर प्रति ओंस पर पर कारोबार कर रहा है. चांदी ​फ्यूचर 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 32.29 डॉलर और सिल्वर स्पॉट के दाम 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 31.42 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.

Related posts

भारत का तीसरा मून मिशन लॉन्च, 42 दिन बाद चांद की सतह पर लैंड करेगा चंद्रयान

Report Times

श्री राम राज्य रथ यात्रा का चिड़ावा में हुआ भव्य स्वागत

Report Times

हरजिंदर को मेडल के बाद इनाम: एथलेटिक्स लांग जंप में भारत के अनीस और श्रीशंकर फाइनल में

Report Times

Leave a Comment