Report Times
EntertainmentlatestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनराजस्थानसोशल-वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने की राजस्थान की सैर, लेपर्ड सफारी का लिया रोमांच

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार फैमिली के साथ राजस्थान की सैर पर आए। अभिनेता राजस्थान के पाली में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन पहुंचे। यहां लेपर्ड का दीदार होने से अक्षय कुमार सहित उनकी पूरी फैमिली काफी रोमांचित हो उठी। अक्षय कुमार एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में राजस्थान आए। उन्होंने पाली से पहले जयपुर की भी विजिट की।

अभिनेता अक्षय कुमार का राजस्थान दौरा

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटा-बेटी के साथ राजस्थान की सैर पर आए। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में राजस्थान आए। उन्होंने यहां चौमूं के पास शूटिंग के बाद पिंक सिटी जयपुर की विजिट की। इस दौरान अक्षय कुमार लेपर्ड सफारी का लुत्फ उठाने के लिए झालाना लेपर्ड सफारी पहुंचे। उन्होंने यहां लेपर्ड को देखने के लिए काफी इंतजार किया, मगर पैंथर का दीदार नहीं हो पाया।

अक्षय के परिवार ने जवाई में देखा पैंथर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को जयपुर के झालाना सफारी में लेपर्ड नहीं दिखा। इसके बाद उन्होंने जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया की विजिट का प्लान बनाया। वह प्राइवेट जेट से सिरोही पहुंचे, यहां से पाली के बाली में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया पहुंचे। इस दौरान पत्नी ट्विंकल और बच्चे भी अक्षय कुमार के साथ रहे। खास बात ये है कि यहां अक्षय कुमार को लेपर्ड की साइटिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्हें सफारी के कुछ ही देर में लेपर्ड दिख गया।

लेपर्ड को देख रोमांचित हुए अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार परिवार और दोस्तों के साथ जैसे ही लेपर्ड सफारी का लुत्फ उठाने पहुंचे, कुछ ही देर बाद उन्हें लेपर्ड नजर आ गया। लेपर्ड को नजदीक से देखकर अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि पूरा परिवार रोमांचित हो उठा, सभी ने पैंथर को देखकर खुशी जाहिर की। इससे पहले बाली पहुंचने पर अक्षय कुमार का राजस्थानी परंपरा से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह सुबह जवाई लेपर्ड सफारी का लुत्फ लेने पहुंचे।

Related posts

नरहड़ के सरकारी स्कूल में छात्राओं को महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष ने बांटे सेनेटरी नेपकिन, बेटे के जन्मदिन पर माता-पिता ने भेंट किए 11 पंखे चिड़ावा।संजय दाधीच नरहड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कार्यक्रम हुए। जहां महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष की ओर से गरिमा परियोजना के तहत डॉ. कुसुमलता ने छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए और इनके उपयोग की सलाह देते हुए इसके फायदे भी बताए। वहीं ओमवती-विनोद गोदारा की ओर से अपने पुत्र के जन्मदिन के मौके पर 11 सीलिंग फैन भी विद्यालय को भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य अनिल रणवां ने की। मुख्य अतिथि विनोद गोदारा थे। विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष के चेयरमैन डॉ. एलके शर्मा, वाइस चेयरमैन अजय चौमाल, डायरेक्टर डॉ. कुसुमलता, प्रमोद धनजीका, परामर्शदाता संजय अरड़ावतिया, कुसुम सूरजगढिया, धनुराज आदि थे। प्रिंसिपल महेश पारीक ने आभार जताया। इस मौके पर पुणे प्रवासी इंजीनियर नितिका, कपिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

Report Times

महाराष्ट्र में ‘खोके’ वाली सरकार, उद्धव बोले- डरा-धमका कर कोई भी बन सकता है CM-PM

Report Times

40 किमी हाइवे पर टोल वसूली के कारण अधूरा है 159 किमी नेशनल हाईवे, क्योंकि एनएच काे हैंडओवर नहीं हो रही जमीन

Report Times

Leave a Comment