Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपटनाबिहारराजनीति

बिहार की नई महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण आज राजभवन में संपन्‍न हुआ इन 31 मंत्रियों ने ली शपथ

REPORT TIMES

पटना  बिहार की महागठबंधन सरकार  का मंत्रिमंडल विस्तार  मंगलवार को राजभवन में संपन्‍न हुआ। इसके लिए 31 मंत्रियों की लिस्ट देर रात ही फाइनल हो चुकी थी। मंगलवार को लिस्‍ट में शामिल मंत्रियों ने समूहों में शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में लालू प्रसाद यादव  के बेटे तेज प्रताप यादव  शामिल हैं। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा  का नाम नहीं था।

मंत्रियों की सूची फाइनल करने का यह रहा फार्मूला

शपथ लेने वाले 31 मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 11, राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के 16, कांग्रेस (Congress) के दो तथा हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) के एक मंत्री का फार्मूला बनाया गया। एक निर्दलीय को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। छूट गए कई बड़े चेहरों को अगले मंत्रिमंडल विस्‍तार में जगह दी जानी है।

गृह विभाग को ले जेडीयू-आरजेडी का पेंच सुलझा

बताया जा रहा है कि आरजेडी व जेडीयू के बीच गृह विभाग को लेकर फंसा पेच सुलझा लिया गया है। हमेशा की तरह गृह विभाग मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अपने पास ही रखेंगे। बदले में आरजेडी के खाते में विधानसभा अध्‍यक्ष का पद गया है। सूत्र बताते हैं कि अवध बिहारी चौधरी महागठबंधन सरकार में विधानसभा अध्‍यक्ष बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आरजेडी के आलोक मेहता शिक्षा मंत्री बनाए जाएंगे।

तेज प्रताप को स्‍वास्‍थ्‍य, कुशवाहा सूची से आउट

मंत्रिमंडल में आरजेडी कोटे से लालू प्रसाद यादव  के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है। जेडीयू कोटे से उपेंद्र कुशवाहा का नाम सूची में शामिल नहीं था। मंत्रिमंडल विस्‍तार में वाम दलों (Left parties) को जगह नहीं मिल सकी। हालांकि, वाम दल सरकार का समर्थन करेंगे। महागठबंधन की सरकार में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, हम, सीपीआइ-एमएल, सीपीआइ एवं सीपीएम शामिल हैं।

शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की फाइनल सूची

राष्‍ट्रीय जनता दल

  1. तेज प्रताप यादव
  2. आलोक मेहता
  3. अनिता देवी
  4. सुरेंद्र यादव
  5. चंद्रशेखर
  6. ललित यादव
  7. जीतेंद्र राय
  8. रामानंद यादव
  9. सुधाकर सिंह
  10. सर्वजित कुमार
  11. सुरेंद्र राम
  12. शमीम अहमद
  13. शहनवाज
  14. इसरायल मंसूरी
  15. कार्तिक सिंह
  16. समीर महासेठ

जनता दल यूनाइटेड:

  1. विजय चौधरी
  2. बिजेंद्र यादव
  3. अशोक चौधरी
  4. श्रवण कुमार
  5. संजय झा
  6. मदन सहनी
  7. शीला कुमारी
  8. लेशी सिंह
  9. जमा खान
  10. जयंत राज
  11. सुनील कुमार

कांग्रेस:

  1. मुरारी प्रसाद गौतम
  2. अफाक आलम

हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा:

  1. संतोष कुमार सुमन

निर्दलीय:

  1. सुमित कुमार सिंह

Related posts

‘अहम और अहंकार’ व्यक्ति और संस्था दोनों के लिए घातक… धनखड़ ने बताया प्रजातंत्र की असली परिभाषा

Report Times

फीस बढ़ने पर नहीं किया जमा, एग्जाम से रोका तो पेट्रोल लेकर पहुंची छात्रा… कॉलेज के गेट पर की आत्महत्या की कोशिश

Report Times

समाजवादी पार्टी के विधायक हुए नजरबन्द, आज विधान सभा के बाहर करने वाले थे धरना प्रदर्शन

Report Times

Leave a Comment