Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

क्या शेयर बाजार की गिरावट पर लग गया ब्रेक, MIGA+MAGA के MEGA प्लान से खुश हुआ स्टॉक मार्केट

रिपोर्ट टाइम्स।

बाजार में लंबी गिरावट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुले. प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात का पॉजिटिव असर आज बाजार पर दिख रहा है. कारोबारी हफ्ते के दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुला है. बीएसई सेंसेक्स 230 अंकों की उछाल के साथ 76325 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65 अंकों की तेजी के साथ 23096 अंकों पर खुला है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है.

पहले मिल गया था संकेत

भारतीय शेयर बाजार के तेजी के साथ खुलने के संकेत पहले ही मिल गए थे. गिफ्ट निफ्टी 92 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा तो एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है. हैंगसेंग 509 अंकों की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. कोस्पी, जर्काता और शंघाई बाजारों में भी तेजी है.

Screenshot 2025 02 14 092509

ग्लोबल बाजार का हाल

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार के कारण अमेरिकी बाजारों में रातभर तेजी देखने को मिली. Dow Jons 342.87 अंक चढ़कर 44,711.43 पर पहुंच गया. वहीं, S&P500 में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली. एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है.

डबल ट्रेड डील

PM मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ मिलकर काम करेगी और जल्द ही कुछ बड़ी ट्रेड डील का ऐलान भी करेगी. इसमें अमेरिका से तेल और गैस की खरीद शामिल है. अमेरिका और भारत ने साल 2024 में 129.2 बिलियन डॉलर का कारोबार किया है. अब 2030 तक इस द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 500 बिलियन डॉलर तक करने का लक्ष्य रखा गया है.

बीते दिन यानी गुरुवार को भारतीय बाजार सपाट बंद हुए थे. सेंसेक्स 32 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 76,138 पर और निफ्टी 13 अंक टूटकर 23,031 पर बंद हुआ था. निवेशकों की नजर मोदी-ट्रंप की मुलाकात पर थी.

Related posts

डेंगू पर चिकित्सा विभाग अलर्ट:22 हजार 561 घरों का सर्वे, मरीजों के खून की जांच

Report Times

निकिता क्यामसरिया का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया सम्मान

Report Times

लखनऊ: अफसर की बेटी के साथ गैंगरेप, 5 दिन तक पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR

Report Times

Leave a Comment