Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मसोशल-वायरल

शुक्रवार के दिन इन 4 राशि वालों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, बदल जाएंगे दिन

रिपोर्ट टाइम्स।

मकर राशि आज आप भावनात्मक संवाद में सबसे बेहतर बने रहेंगे. घर परिवार में दोस्ताना माहौल में महत्वपूर्ण चर्चा संवाद आगे बढ़ा सकते हैं. मिथुन राशि के लिए द फूल का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप अनावश्यक बातों की अधिक परवाह न करते हुए आस्था और विश्वास से कदम आगे बढ़ाएंगे. वातावरण की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. वृष राशि के लिए टेंपरेंस का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार बनाए रखेंगे. फोकस और संतुलन से स्थितियों को साधने की कोशिश होगी. प्रबंधकीय गतिविधियों को आगे बढ़ाते रहेंगे.

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि आज आप नया सीखने की अपेक्षा पूर्वज्ञान पर अधिक निर्भरता दिखाएंगे. कला कौशल और सूझबूझ से लक्ष्य साधने में सफल होंगे. अन्य जन आप से बनाए स्पर्धा रख सकते हैं. अनुभव का लाभ उठाएंगे. आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में संतुलन और नियंत्रण रखेंगे. कामकाजी माहौल सकारात्मक बना रहेगा. करीबियों के साथ समय बिताएंगे. व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में प्रयास बढ़ाएंगे. व्यावसायिक योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. पद प्रतिष्ठानों में प्रभाव बनाए रखेंगे. विविध विषयों को लेकर स्पष्टता रखेंगे. नवीन संभावनाओं को बल मिलेगा. नवसंभावनाओं से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. संकोच में कमी आएगी.

लकी नंबर – 1, 3, 6, 9 कलर – ब्राइट रेड

वृष राशि का राशिफल

वृष राशि आज आप जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार बनाए रखेंगे. फोकस और संतुलन से स्थितियों को साधने की कोशिश होगी. प्रबंधकीय गतिविधियों को आगे बढ़ाते रहेंगे. लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे.ऊर्जा उत्साह और अनुकूलन बढ़त पर बने रहेंगे. विविध मामलों में बेहतर परिणाम बनेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में प्रबंधन के विषय बल पाएंगे. सहयोगी वातावरण का लाभ उठाएंगे. कार्य व्यापार अपेक्षा के अनुरूप् बना रहेगा. सामूहिक कार्य में प्रभावी बने रहेंगे. व्यर्थ बातों में आने से बचेंगे. आशंकाओं से मुक्त बने रहेंगे. साज संवार और देखभाल पर ध्यान देंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारी वर्ग सहयोगी होगा. परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा.

लकी नंबर – 1, 3, 6, 9 कलर – ओपल व्हाइट

मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि आज आप अनावश्यक बातों की अधिक परवाह न करते हुए आस्था और विश्वास से कदम आगे बढ़ाएंगे. वातावरण की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. अच्छे लोगों का साथ बेहतर स्थिति में बनाए रखेगा. योजना के अनुरूप आगे बढ़ने में सफल होंगे. भाग्य की प्रबलता का सहयोग मिलेगा. लोगों को जोड़ने और संबंध बनाने में कामयाब होंगे. नजरिया ऊंचा बना रहेगा. मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. आत्मविश्वास और कला कौशल से हर वर्ग का दिल जीतेंगे. सर्वश्रेष्ठ करने की भावना बल पाएगी. विभिन्न मामलों में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कामकाजी यात्राएं हो सकती हैं. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा.

लकी नंबर – 1, 3, 5, 6   कलर – बेबी ब्लू

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि आज आप पर कार्यभार का दबाव बना रह सकता है. जिम्मेदारियों को पूरा किए बिना विश्राम अथवा ठहराव की जल्दबाजी न दिखाएं. अंतिम पड़ाव में थोड़ी हिम्मत और साहस की सोच को बढ़ावा दें. कामकाजी स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाने पर जोर देंगे. ढिलाई और लापरवाही से कार्य व्यापार लंबित रह सकता है. विविध मामलों पर फोकस बढ़ाएं. नीति नियम की अवहेलना से बचें. न्याय धर्म और नीति का अनुपालन बनाए रखें. सजगता का भाव बना रहेगा. स्पष्ट व्यवहार पर बल देंगे. परिवार का साथ सहयोग पाएंगे. परिजन मददगार रहेंगे. कर्मठता और कौशल से अपनी जगह बनाए रखेंगे. संबंधों में सुधार आएगा. स्वास्थ्य से समझौता न करें.

लकी नंबर – 1, 2, 3, 6 कलर – हल्का गुलाबी

सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि आज आप भौतिक वस्तुओं व अन्य सांसारिक बातों पर अधिक फोकस बनाए रखेंगे. आर्थिक उपलब्धियों पर नजर बनी रहेगी. सभी क्षेत्रों में अपने अधिकार बढ़ाने का प्रयास बनाए रखेंगे. स्वयं की भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. सूझबूझ और क्षमता से अपना पक्ष रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. सबके साथ सहयोग और समर्थन का भाव रहेगा. विविध मामलों को अनुकूल बनाए रखेंगे. धन संपत्ति मामलों में सक्रियता बनाए रखेंगे. भूमि भवन संबंधी विषयों पर जोर देंगे. नकारात्मक बातों और लोगों से दूर रहेंगे. संबंधों संपर्कां और कौशल से परिस्थिति पक्ष में बनाए रखेंगे. सौदों समझौतों को गति मिलेगी.

लकी नंबर – 4, 6 कलर – चेरी रेड

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि आज आप ढेर सारी बातों में महत्वपूर्ण सूचनाओं को जुटाने का प्रयास कर सकते हैं. करियर व्यापार की तेजी से तालमेल बिठाने का प्रयास करें. अधिकारियों के आदेशों और निर्देशों पर अमल बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत स्थिति में उचित सुधार के लिए सहज प्रयास बना रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतेंगे. धूर्तजनों से सजगता बनाए रखेंगे. लेनदेन में सूझबूझ से निर्णय लें. लोभ प्रलोभन और दिखावे में न आएं. सहज गति से लक्ष्य की ओर बढ़ें. परिश्रम व निरंतरता बनाए रखें. अवसरों का लाभ उठाएंगे. संकल्प पूरा करने का प्रयास रखेंगे. अनुबंधों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. समय प्रबंधन अपनाएंगे. लक्ष्य पर नजर बनी रहेगी.

लकी नंबर – 1, 3, 5, 6 कलर – समुद्री

तुला राशि का राशिफल

तुला राशि आज आप विजेता की भांति अपने लक्ष्यों को पूरा करने की खुशी साथियों से साझा करेंगे. लोगों के प्रेम और विश्वास पर खरा उतरेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखने का प्रयास होगा. व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ दायित्वों पर भी फोकस रखेंगे. मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. आर्थिक वाणिज्यिक विषयों से अधिक कला कौशल पर फोकस रखें. अनुकूलन की स्थिति उत्साहित रखेगी. आधुनिक प्रयोग से कार्य व्यापार संवारेंगे. अनुभव और ज्ञान से लक्ष्य साधेंगे. अधिकारियों से तालमेल रहेगा. शिक्षा संस्कारों में विश्वास बढ़ेगा. तेजगति से परिणाम पाएंगे. आशंकाओं में कमी आएगी. साहसिक कदम उठाने को तत्पर होंगे.

लकी नंबर – 1, 3, 6 कलर – हीरे के समान

वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि आज आप सुखकर वातावरण में अपनों के साथ सकारात्मक समय बांटेंगे. मन की बात कहने के लिए अनुकूल समय बना हुआ है. सभी के प्रति प्रेम व स्नेह का भाव रखेंगे. आपसी सहयोग का प्रयास करेंगे. स्वार्थी संकीर्ण और असंवेदलशील होने से बचें. प्रबंधन व व्यवस्था के प्रति सजगता रखें. अपनों का साथ समर्थन सुखद रहेगा. परिजन मददगार होंगे. जिम्मेदारों और अनुभवियों की बात का सम्मान करें. सभी से संबंध बनाकर आगे बढ़ेंगे. मनोत्साह में रखेंगे. योजनाएं साझा करने से बचेंगे. सजगता और सटीकता से कार्य करेंगे. व्यक्तिगत समझ पर बल बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ यथोचित लाभ उठाएंगे.

लकी नंबर – 1, 3, 6, 9 कलर – हनी कलर

धनु राशि का राशिफल

धनु राशि आज आप महत्वपूर्ण मामलों में पूरी जिम्मेदारी से अपनी बात को रखने में सफल रहेंगे. नियमों के संरक्षण और संवर्धन का प्रयास बना रहेगा. साहस और विश्वास से भरे रहेंगे. बड़े लक्ष्यों को पाने की कोशिश बनाए रखेंगे. आर्थिक एवं वाणिज्यिक मामलों पर नजर रखेंगे. अपने पक्ष को स्पष्टता के साथ आगे बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण यात्रा की संभावनाओं को बल मिलेगा. अपनों के साथ सहयोग से कार्य साधने में सफल रहेंगे. ऊर्जा उत्साह और परिश्रम पर बल रहेगा. अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे. सामाजिक कार्यों में प्रमुखता से शामिल होंगे. महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे. संपर्क संचार पर ध्यान देंगे. पद प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा.

लकी नंबर – 1, 3, 6, 9 कलर – पीतांबरी

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि आज आप भावनात्मक संवाद में सबसे बेहतर बने रहेंगे. घर परिवार में दोस्ताना माहौल में महत्वपूर्ण चर्चा संवाद आगे बढ़ा सकते हैं. धन संपत्ति के मामलों में सुधार आएगा. सभी के साथ आपसी सहमति और तालमेल से आगे बढ़ने की कोशिश बनाए रखेंगे. विवाह योग्य व्यक्तियों को उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सकारात्मकता बनाए रखने पर जोर रखेंगे. अधिकारों का संरक्षण बनाए रखेंगे. घर संपत्ति के प्रयास पक्ष में बनेंगे. मामले लंबित रखने से बचेंगे. अपनों की खुशी के लिए कोशिश बढ़ाएंगे. चर्चा संवाद और वाणी व्यवहार में बड़प्पन दिखाएंगे. सहजता सजगता से निर्णय लेंगे. भव्य आयोजनों की रूपरेखा बनेगी.

लकी नंबर – 6, 8, 9 कलर – गहरा नीला

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि आज आप सटीक निर्णयों से व्यक्तिगत स्थिति को मजबूत बनाए रखेंगे. लोगों से काम निकालने और नई शुरूआत करने में सफल होंगे. परिस्थितियों पर पकड़ बनाए रखने का भाव रहेगा. नियम कानून के पक्के बने रहेंगे. सकारात्मक परिणामों के संकेत बने हुए हैं. प्रभावशाली व्यक्तियों से भेंट मुलाकात होगी. प्रभावपूर्ण उपस्थिति बनाए रखने में भरोसा रहेगा. करीबियों का विश्वास जीतेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. दाम्पत्य जीवन में स्पष्टता बनाए रखने पर बल दें. कामकाज में श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रहेंगे. अपनों की उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे. उत्साह मनोबल ऊंचा बनाए रहेंगे. पहल का प्रयास रहेगा.

लकी नंबर – 3, 6, 8, 9 कलर – रॉयल ब्लू

मीन राशि का राशिफल

मीन राशि आज आप चतुराई से अपनी स्थिति को बेहतर बनाए रखने में सफल रहेंगे. लोगों की चालाकियों का उचित जवाब देंगे. सक्रियता और सजगता से विविध मामलों में हानि होने से स्वयं को बचाएंगे. सहज ही लोगों की बातों में नहीं आएंगे. हर कार्य को सूझबूझ और प्रखरता से करने का भाव रहेगा. लोगों के लिए आप से अपना मतलब निकालना पाना कठिन होगा. अन्य की बातों में आने से बचेंगे. उचित ढंग सेकार्योंको आगे बढ़ाएंगे. आसपास के वातावरण पर नजर बनाए रखेंगे. नियमितकार्योंमें तेजी बढ़ाएंगे. आर्थिक बजट और खर्च के प्रति गंभीरता बनाए रहेंगे. पेशेवरों का नजरिया बड़ा रहेगा. निवेश का प्रतिशत बेहतर रहेगा.

लकी नंबर – 1, 3, 6, 9 कलर – आंवला समान

Related posts

Delhi Capitals Schedule 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन का पूरा शेड्यूल, पहली टक्कर होगी दमदार

Report Times

होली के बाद अब शीतला पूजन शुरू : घरों में एक दिन पूर्व बने ठंडे पकवानों का लगाया भोग

Report Times

राजस्थान में चरम पर पहुंची ठंड, 22 जिलों में शीतलहर; 19 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत

Report Times

Leave a Comment