Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

आयकर विभाग ने जयपुर में 190 कर्मचारियों ने 20 ठिकानों पर डाली रेड

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

जयपुर में  इवेंट और वेडिंग प्लानर आयकर विभाग के राडार पर है। आज आयकर विभाग की ओर से जयपुर में छापामारी की गई। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने टैंट और इवेंट-वेडिंग प्लानिंग के कारोबार से जुड़े लोगों के 20 से ज्यादा ठिकानों पर रेड डाली। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने वाली है।

इवेंट-वेडिंग प्लानर्स पर IT टीम की रेड

राजस्थान में आयकर विभाग की ओर से आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आयकर विभाग की टीमों ने जयपुर में सुबह एक साथ कई जगह छापामारी शुरू की। यह रेड जयपुर के पॉश इलाके सी-स्कीम के साथ टोंक रोड, बनीपार्क और श्याम नगर के कुछ दफ्तरों पर की गई। यह दफ्तर इवेंट, वेडिंग प्लानर और टैंट कारोबारियों से जुड़े हैं। आयकर विभाग की टीमों ने इनके 20 से ज्यादा ठिकानों पर रेड की है।

190 आयकरकर्मियों ने 20 जगह की रेड

आयकर विभाग की टीम सुबह- सुबह ही छापेमारी के लिए पहुंच गई। इस दौरान कारोबारियों के ठिकानों पर सर्च किया गया। कई दस्तावेज खंगाले गए। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रह सकती है। इसके बाद ही आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई के बारे में डिटेल जानकारी दी जाएगी। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 190 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर पड़ चुकी रेड

आयकर विभाग वेडिंग और इवेंट प्लानर से पहले ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों के यहां भी सर्च कर चुका है। यह सर्च पिछले महीने 28 नवंबर को किया गया था। जिसमें भारी मात्रा में सोना और नकदी का खुलासा हुआ था। उस वक्त आयकर अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि आयकर विभाग आगामी दिनों में भी राजस्थान में कार्रवाई करेगा। जिसके मुताबिक आज फिर आयकर विभाग की टीमों की ओर से जयपुर में रेड डाली गई।

Related posts

Horrific accident: KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Report Times

‘CM के गृह जिले में पुलिस का इकबाल खत्म’, वकील हत्याकांड पर कांग्रेस MLA ने गहलोत को घेरा

Report Times

राजस्थान में 2699 सरकारी बिल्डिंग को किया जाएगा धवस्त, सरकार ने जारी किया आदेश

Report Times

Leave a Comment