Report Times
latestOtherpoliticsकोटाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शिरकत की और विपक्ष पर हमला

कोटा। रिपोर्ट टाइम्स।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी कोचिंग सिटी कोटा पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे बदलावों की जानकारी दी। वहीं विपक्ष पर जमकर तंज भी कसे, इसके साथ ही भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कोटा के स्टूडेंट्स से भी विश्वास और हिम्मत रखने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कोटा में भाजपा के संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह सदी भाजपा की विचारधारा और देश के विकास की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, मोदी सरकार की ओर से जनता के हित में लिए गए बड़े फैसलों के बारे में जानकारी भी दी। सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से बातचीत की।

सुधांशु त्रिवेदी का विपक्ष पर वार

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कोटा से विपक्ष पर हमला बोलते भी नजर आए। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अभी महाकुम्भ संपन्न हुआ है, मगर इंडिया गठबंधन के नेता इस पर जो भाषा बोल रहे हैं, वह अफसोस की बात है। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि गंगा जमुना में डुबकी लगाने से क्या होता है? लालू प्रसाद यादव ने इसे फालतू कहा। ममता ने मृत्यु कुंभ बोला देश की जनता सब समझती है कि इन सभी नेताओं के मन में भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के प्रति हिकारत का भाव है।

स्टूडेंट्स से किया आह्वान

सुधांशु त्रिवेदी मीडिया से बातचीत के जरिए कोटा के कोचिंग स्टूडेंट्स को भी संदेश देते नजर आए। उन्होंने कोचिंग स्टूडेंट्स से कहा कि खुद पर विश्वास रखें, कभी भी हिम्मत ना हारें। कोचिंग स्टूडेंट्स को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बच्चों की मदद के लिए कार्ययोजना बनाएगी, जिससे बच्चे आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य सुनहरा बना सके।

Related posts

राजस्थानः राज्यपाल कर रहे प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से की गुलाब चंद कटारिया की शिकायत

Report Times

बढ़ती चोरियों के खिलाफ व्यापारियों ने बैठक कर जताया विरोध, 15 अगस्त तक चोरियों का खुलासा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Report Times

शूटर मैनपाल के भाई की हत्या

Report Times

Leave a Comment