Report Times
latestOtherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थानसोशल-वायरल

देश के दूसरे वृंदावन धाम में मनाया जाएगा तीन दिवसीय फागोत्सव

झुंझुनूं। रिपोर्ट टाइम्स।

देश के दूसरे वृंदावन, यानि कि झुंझुनूं के भड़ौंदा गांव में तीन दिवसीय फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के कोने—कोने से श्रद्धालु आएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बिहारीजी मित्र मंडल की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है।

आयोजन समिति के सदस्य बंटी सुलतानिया ने बताया कि इस बार कोलकाता से करीब 500 किलो फूल मंगवाए गए है। इन फूलों से मंदिर को जंगल थीम पर सजाने के लिए झारखंड से कलाकार आएंगे। इसके अलावा झारखंड के कलाकारों द्वारा ही थर्माकॉल, पीओपी व फूलों आदि से बाबा पुरूषोत्तमदास के जीवन का सजीव चित्रण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार बाबा पुरूषोत्तमदास का 500वां जन्मदिन है। इसलिए यह फागोत्सव ऐतिहासिक और भव्य रूप में मनाया जा रहा है। बाबा के जन्मोत्सव के दिन 10 मार्च को शाम को 500 घी के दीपक से दीपदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन के पहले दिन नौ मार्च को विशाल पदयात्रा बिहारीजी मंदिर चिड़ावा से शुरू होगी। जो अरड़ावता और श्यामपुरा मटाना होते हुए वृंदावन पहुंचेगी।

इससे अगले दिन 10 मार्च को दिनभर कार्यक्रम चलेंगे। सुबह पंचकुंडीय महायज्ञ होगा। दो बजे से सुभाष कुल्थिया कोलकाता, मनहर व्यास आसनसोल तथा श्रुति पारासर बैंगलोर द्वारा बाबा के जीवन पर बनाया गया अखंड पाठ करेंगे। इस दौरान 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी। वहीं शाम को दीपदान तथा रात को नौ बजे बाबा के समाधि स्थल पर भजनों का कार्यक्रम होगा। अगले दिन 11 मार्च को सुबह फागोत्सव मनाया जाएगा।

रंग और अबीर से होली खेली जाएगी। इसके बाद दोपहर को 56 भोग की झांकी और महाभोग सवामणी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रकाश सुलतानिया, सौरभ—राहुल सुलतानिया समेत मंडल के अन्य कार्यकर्ता लगे हुए है।

Related posts

चिड़ावा में 13 से 24 अक्टूबर तक अवकाश: स्कूल खुले रखने पर होगी कार्रवाई, सीबीईओ ने दिए निर्देश

Report Times

8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 94% हुए पास, Direct Link से करें चेक

Report Times

भारतीय शटलर पी वी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन 2022 का खिताब

Report Times

Leave a Comment