Report Times
GENERAL NEWSHealth tipslatestOtherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिली नई सौगात, हर माह लगेगा कैंसर स्क्रीनिंग शिविर

झुंझुनूं। रिपोर्ट टाइम्स।

डॉक्टर अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर झुंझुनू की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। जांच केंद्र संचालिका रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुश्री ने बताया कि नारी सशक्तिकरण के लिए बियोंड केयर फॉर हर कार्यक्रम शुरू किया गया है।

जिसके तहत हर माह की 8 तारीख को महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप शिविर लगाया जाएगा। शिविर के दौरान दो महिलाओं को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसमें जांच केंद्र पर उपलब्ध मशीनों की जांच के बारे में विस्तार से टैक्निकल जानकारी दी जाएगी। इसके साथ-साथ महिलाओं के लिए हर माह कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। रेडियोलॉजिस्ट डॉ सुनील कुमार सैनी ने बताया कि वर्तमान में कैंसर के मामले बहुत ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं।

खासकर महिलाओं में इस रोग के बढ़ने की संभावना ज्यादा बनी रहती है। इसलिए उनको जागरूक करने के उद्देश्य से ये शिविर लगाए जाएंगे ताकि महिलाएं रोग के प्रति जागरूक हों और अपनी देखभाल समय पर उचित तरीके से कर सकें क्योंकि महिलाओं में स्तन, गर्भाशय, सर्वाइकल आदि के कैंसर के मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं।

Related posts

जनवरी में आयोजित होने वाली पटवार परीक्षा प्रशासनिक कारणो से रद्दद

Report Times

राजस्थान के बाड़मेर जिले के पास IAF के मिग -21 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 2 पायलटों की मौत

Report Times

राजस्थान के झुंझुनूं में पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ, लोहार्गल धाम के सूर्यनारायण मंदिर में किए दर्शन

Report Times

Leave a Comment