Report Times
CHIRAWAlatestOtherpoliticsचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, एडीजे कोर्ट में 238 मामलों का निस्तारण

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

कोर्ट परिसर में एडीजे योगेश जोशी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय में कुल 238 मामलों का निस्तारण हुआ।

क्लेम के मामलों में 45 लाख रुपए के अवार्ड पारित किए गए। बैंक और बिजली विभाग के बकाया बिल तथा वीसीआर से जुड़े 198 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें 21 लाख तीन हजार 553 रुपए के अवार्ड पारित हुए। बैंक लोन से संबंधित मामलों में दो लाख 99 हजार रुपए के अवार्ड दिए गए।

सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में चैक अनादरण के मामलों का भी निपटारा हुआ। इनमें राजीनामे के जरिए पांच लाख 42 हजार 338 रुपए की राशि के अवार्ड पारित किए गए।

लोक अदालत में संदीप मीणा, बंटी कुमारी, राजकुमार लांबा, रामगोपाल दाधीच समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान एड. राकेश आर्य, रोबिन शर्मा, अभिषेक महमिया, संजय गोयल और आजादसिंह भी उपस्थित थे।

Related posts

उदयपुर हत्याकांड मामला : कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में सुलताना पूर्णतया रहा बंद

Report Times

अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी चलने लगीं सांसें, फिर क्या हुआ?

Report Times

IPL 2024, PBKS vs SRH: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब को 2 रन से हराया

Report Times

Leave a Comment