Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

लोहिया शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

शहर के लोहिया शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं का सम्मान किया। विद्यालय की व्याख्याता कविता सोनी एवं दीपक शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की टीम ने नगर पालिका द्वारा निर्मित शिव पार्क में मनरेगा में कार्यरत महिला कार्मिकों का सम्मान किया,

नगर पालिका चेयरमैन सुमित्रा सैनी भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा, पुलिस स्टेशन, गवर्नमेंट हॉस्पिटल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यरत महिलाओं को ग्रीटिंग कार्ड देकर अनूठे तरीके से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे एवं प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया ने विद्यालय में कार्यरत सभी महिला कार्मिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन राम सिंह नेहरा, निर्देशक जगपाल सिंह यादव, सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, कोऑर्डिनेटर प्रदीप शर्मा, गुलजार खान, पूर्ण सिंह, गजराज आदि ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

भ्रष्ट अफसरों को सरकार का संरक्षण, ट्रांसफर-पोस्टिंग में मोटी कमाई का पर्दाफाश

Report Times

फिलिपीन में तूफान को सुनामी समझ बैठे गांव के लोग, दर्जनों लोग जिंदा दफन

Report Times

भजनलाल सरकार ने जवानों को दिया तोहफा, होटलों में मिलेगी विशेष छूट

Report Times

Leave a Comment