Report Times
latestOtherअजमेरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

अजमेर शरीफ दरगाह में युवक ने लहराई तलवार, रोकने गए खादिम हुए घायल

अजमेर। रिपोर्ट टाइम्स।

अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में एक युवक द्वारा तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पहले तो युवक तलवार लेकर दरगाह के अंदर घुसा. शाहजहानी मस्जिद तक पहुंच गया उसने वहां पर तलवार लहराई जिसे एक खादिम ने रोका तो उनके हाथ में तलवार लग जाने से घाव हो गया.

जानकारी के अनुसार, युवक आज सुबह करीब 11 बजे दरगाह के अंदर एक लड़का, जिसकी मानसिक स्थिति सही नहीं लग रही थी, एक जो शोपीस नुमा तलवार लेकर एकाएक कपड़े उतार दिए और तलवार को लहराने लगा. जिस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी.

पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ा

पुलिस ने उसको काबू किया और पकड़ अपने साथ ले गए और उसकी जांच की. अभी उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराने की बात कही जा रही है. किस तरीके से अंदर आया इसकी भी जांच करने की बात कही जा रही है. वहीं युवक नाम आलम बताया जा रहा है जो उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है.

वहीं सुक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और ये जानकारी जुटाई जा रही है कि युवक अंदर कैसे घुसा. वहीं तलवार लेकर वो क्या करने पहुंचा था. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि दरगाह पर भीड़ ज्यादा होने का फायदा उठाते हुए युवक अंदर जाने में कामयाब रहा.

कमेटी के लोग भी जांच में जुटे

अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने कहा कि जांच की जाएगी कि दरगाह के किस गेट से युवक अंदर आया. सभी गेटों पर कैमरे लगे हुए हैं. उसके अलावा भी हर गेट पर पुलिसकर्मी भी तैनात हैं. युवक गेट से घुसा या नहीं, इसकी जांच करेंगे. पूरे मामले में जांच की जा रही है, ये माना जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थित सही नहीं है. वहीं उसकी मानसिक स्थित की जांच कराकर, सही जानकारी जुटाई जा रही है.

Related posts

Delhi Capitals Schedule 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन का पूरा शेड्यूल, पहली टक्कर होगी दमदार

Report Times

गायत्री शक्तिपीठ का मौन जाप सम्पन्न

Report Times

7 से लेकर 11 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन की मंजूरी दी गई

Report Times

Leave a Comment