Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मसोशल-वायरल

लक्ष्मी पंचमी का व्रत आज इन महाउपाय से दूर होगी कंगाली, बरसेगा अपार धन

रिपोर्ट टाइम्स।

हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. इस बीच एक महत्वपूर्ण दिन लक्ष्मी पंचमी का भी होता है. यह व्रत आज यानी 2 मार्च 2025 को किया जाएगा. इस दिन भक्त जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए मां लक्ष्मी की अराधना करते हैं. वहीं इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. साथ ही जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है.

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर इस पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें और उनकी एक साथ पूजा करें. इन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करने से धन लाभ के योग बनते हैं.

  • मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं. ऐसे में लक्ष्मी पंचमी के दिन पूजा कमल का फूल अवश्य अर्पित करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से जीवन से सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है. सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस अलावा घर में सकारात्मकता बनी रहती है.
  • लक्ष्मी पंचमी के दिन पीली कौड़ी का उपाय बहुत ही लाभदायक माना जाता है. इस दिन शाम के समय पूजा देवी लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा के सामने कौड़ियां रखकर पूजा करें. इन्हें अलग-अलग कर पोटली में बांध दें. एक पोटली को तिजोरी में और दूसरी को अपनी जेब में रख लें. कहते हैं इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.
  • लक्ष्मी पंचमी की शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं. इसके अलावा लक्ष्मी पंचमी के दिन गौ सेवा करना और ताजी रोटी खिलाना शुभ होता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

Related posts

सरकार ब्राह्मणों की जमीन वापस करे वरना फरसे के दम पर कब्जा लेंगे – नवीन जयहिंद

Report Times

श्रीनाथजी के दर्शन करने अचानक पहुंचीं हेमा मालिनी, मंदिर में उमड़ी भीड़

Report Times

देवास-जिले के पुंजापुरा क्षेत्र के गांव बोरपड़ाव में महिला के साथ पति और अन्य 20-25 लोगों ने मारपीट की

Report Times

Leave a Comment