Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

देशभर में आज मनाई जा रही ईद उल अजहा, राजस्थान की अजमेर दरगाह में अदा की गई सुबह की नमाज

REPORT TIMES : मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार बकरीद (ईद उल अजहा) आज मनाया गया. देशभर के साथ राजस्थान में भी 7 जून को ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाई गई. त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अज़हा के मौके पर बीकानेर की ईदगाह में 7 बजकर 45 मिनट पर नमाज हुई. नमाज़ के बाद क़ुर्बानी का दौर चलेगा.

इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं. वहीं, करौली में भी डीएम ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं. शहर में 200 के करीब और हिंडौन में 150 पुलिस का जाब्ता तैनात है. शहर में डिफ्टी, कोतवाली, सदर, महिला सदर और साइबर SHO मौजूद हैं. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित थानाधिकारी निगरानी कर रहे हैं.

तारीख का निर्धारण कैसे होता है?

इस्लामिक त्योहारों की तारीखें चांद दिखने पर निर्भर करती हैं. ईद उल अजहा, ज़ु अल-हज्जा महीने के दसवें दिन मनाई जाती है, जो कि इस्लामिक कैलेंडर का बारहवां और अंतिम महीना है. दुनिया भर में चांद दिखने के समय में अंतर के कारण, कुछ देशों में यह त्योहार एक दिन पहले या बाद में मनाया जाता है.

सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद ही ईद उल अजहा की तारीख तय की गई. इस बार 27 मई को जुल-हिज्जा का चांद सऊदी अरब में दिखाई दिया था, जिससे यह तय हुआ है कि सऊदी अरब में 6 जून और भारत में 7 जून को बकरीद मनाई जाएगी.

Related posts

Padmaavat से लेकर Devdas तक, इन रोमांटिक फिल्मों को OTT पर देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Report Times

इंदौर में ‘द केरला स्टोरी’, पहले दोस्ती फिर शादी; अब जबरन धर्मांतरण का दबाव

Report Times

कांग्रेस छोड़ दो वरना… व्हॉट्सएप पर पहलवान बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी

Report Times

Leave a Comment