Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा के भांजे कौशल का अब यूपी सीएमओ में राज, यूपी सीएम योगी के बने सेक्रेट्री

REPORT TIMES:चिड़ावा। चिड़ावा के रविकांत कौशिक (पचेरीवाला) के भांजे और यूपी के वरिष्ठ आईएएस कौशल राज शर्मा का जलवा बरकरार है। फिलहाल उन्हें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना सेक्रेट्री नियुक्त किया है।

जानिए कौशलराज को

वाराणसी में साढ़े पांच वर्षों के कार्यकाल में कौशल राज शर्मा ने प्रशासनिक कुशलता का परिचय दिया। उन्होंने जिलाधिकारी के रूप में 2 नवंबर 2019 को कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने 27,250 करोड़ की 320 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वर्तमान में 15,340 करोड़ की 101 परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

ये है बड़ी उपलब्धि

उनके कार्यकाल में वाराणसी में 25 बार प्रधानमंत्री का दौरा हुआ। साथ ही चार राष्ट्रपति, तीन उपराष्ट्रपति और 25 से अधिक बार राज्यपाल का आगमन हुआ। मुख्यमंत्री ने 98 बार वाराणसी का दौरा किया।

कोविड में कुशल प्रबंधन

कोविड महामारी के दौरान उन्होंने कुशल प्रबंधन का परिचय दिया। लॉकडाउन में कालाबाजारी रोकने का उनका तरीका एक मॉडल बना। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित कीं। महाकुंभ-2025 की तैयारियों की सराहना हुई।

ज्ञानवापी मामले में भूमिका

न्यायालय के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर के कोर्ट कमीशन और एएसआई सर्वे की कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई। तहखाने में पूजा-पाठ की व्यवस्था शुरू कराई। आयुक्त न्यायालय में मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाई।

बेस्ट सिविल सर्वेंट का मिला पुरस्कार

उनकी प्रशासनिक क्षमता का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री के हाथों उन्हें बेस्ट सिविल सर्वेंट का पुरस्कार मिला। साथ ही बेस्ट इलेक्टोरल रोल सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त हुए। डीएम रहते एमएलसी, पंचायत और विधानसभा चुनाव 2022 तथा मंडलायुक्त के रूप में लोकसभा चुनाव 2024 का सफल संचालन किया।

Related posts

निर्जला एकादशी के दिन करें ये सरल उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट

Report Times

नहर आंदोलन को लेकर प्रचार अभियान जारी: गांव गांव जाकर लोगों से मांग रहे समर्थन, लालचौक पर धरना 255वें दिन भी रहा जारी

Report Times

महाकुंभ में जाट CM बनाने की मांग, डूडी बोले- हमारी ताकत 25%, नंबर 1 की कुर्सी से कम नहीं चलेगा

Report Times

Leave a Comment