Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में मौसम फिर लेगा करवट, हीटवेव से मिलेगी राहत; इन हिस्सों में बरसेंगे बादल!

REPORT TIMES: राजस्थान में मौसम में कुछ दिन बदलाव नजर आ सकता है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते मौसमी बदलाव होगा. आज (1 मई) हीटवेव का असर कम होने लगेगा और कल (2 मई) से राज्य में बारिश की शुरुआत हो सकती है. कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.

लेकिन मौसम (Weather) के इस नए सिस्टम के सक्रिय होने से तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. वहीं, अगले 2 दिन हल्की बारिश भी नजर हो सकती है. 2 और 3 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभवना है.

पश्चिमी और उत्तरी भागों में अधिक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में ज्यादा अधिक बारिश होगी, जबकि पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना कम है. लेकिन बादल और तेज़ हवाएं वहां भी असर दिखा सकती हैं. राज्य में आंधी व बारिश की गतिविधियां 4 से 7 मई को भी जारी रहेंगी.

जैसलमेर में पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा

बीते दिन पूर्वी राजस्थान में गंगधार (झालावाड़) में 3 मिमी वर्षा दर्ज की गई और शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य के जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं उष्ण लहर दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान बीकानेर में 29.8 डिग्री दर्ज किया गया.

Related posts

25 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे योगी: PM मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद, नए मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को खास तवज्जो

Report Times

कल पाकिस्तान सीमा पर हवाई युद्धाभ्यास करेगा भारत, NOTAM जारी

Report Times

Toppers: सेंट विवेकानंद स्कूल में टॉपर्स का हुआ सम्मान

Report Times

Leave a Comment