Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

कांग्रेस नेता के घर में नौकर दंपत्ति ने की लूट, परिवार के सदस्यों को चाय में पिलाया नशीला पदार्थ

REPORT TIMES: जयपुर के वैशाली नगर में कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर लूट की वारदात हुई. नौकर दंपत्ति ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर घर में चोरी की. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू कर दी है. सास-बहू की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में नौकर पति-पत्नी के साथ उनके दो साथियों की भी तलाश की जा रही है. कांग्रेस नेता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में 2 आरोपी घर में भी घुसते नजर आए हैं. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने जयपुर शहर में नाकाबंदी भी कर दी है.

10 दिन पहले ही नौकरी पर रखा था

आरोपी नौकर दंपत्ति नेपाल के रहने वाले हैं. कांग्रेस नेता के घर उन्हें 10 दिन पहले ही काम पर रखा था. नौकर पति-पत्नी घर में खाना बनाने का काम करते थे. आज (14 मई) सुबह आरोपियों ने संदीप चौधरी की मां और उनकी पत्नी को चाय दी थी. इसी चाय में नशीला पदार्थ मिलाया था.

सास-बहू हॉस्पिटल में भर्ती

सास-बहू के बेहोश होने के बाद आरोपी पति-पत्नी ने दो अन्य लड़कों को मकान पर बुलाया और लूटपाट कर फरार हो गए. घटना के वक्त संदीप चौधरी के दो बच्चे भी घर में ही थे, लेकिन वो सो रहे थे. वहीं, नशीले पदार्थ के चलते बेहोश सास-बहू को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

बंजर भूमि विकास बोर्ड अध्यक्ष रह चुके हैं संदीप चौधरी

संदीप चौधरी पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में बंजर भूमि विकास बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय वे घर पर नहीं थे.

Related posts

जयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक:घेरा तोड़कर मिलने पहुंचा 10वीं का स्टूडेंट, कहा- मेरी मम्मी का ट्रांसफर नहीं हो रहा

Report Times

झुंझुनूं के सरकारी अस्पतालों में मम्प्स बीमारी के टीके नहीं:हर दिन पहुंच रहे 15 से 20 मरीज, निजी क्लिनिक वसूल रहे दोगुना दाम

Report Times

लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) को बड़ा झटका, स्पीड का रिकॉर्ड बनाने वाले स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल 2024 लीग मैचों से हुए बाहर

Report Times

Leave a Comment