REPORT TIMES : पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश की जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं. इस बीच देश के अंदर कुछ ऐसे लोग पकड़े गए हैं जो पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम कर रहे थे. यू्ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की तरह नोमान इलाही भी पाकिस्तान के लिए जासूसी किया करता था. उसे भी पिछले हफ्ते हरियाणा की एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया था. नोमान पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को गोपनीय जानकारी देने का आरोप हैं. साथ ही वह लगातार पाकिस्तान के साथ संपर्क में रहा.

इस बीच यह जानकारी भी हाथ लगी है कि ISI के एक हैंडलर इकबाल काना और गिरफ्तार भारतीय जासूस नोमान इलाही आपसी चैट्स और वॉइस कॉल के जरिए संपर्क में बने हुए थे. पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों की बातचीत सामने आई है.

