REPORT TIMES : आतंकवाद के खिलाफ भारत लगातार सख्त रूख अपनाए हुए हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि भारत कभी भी “गलत काम करने वालों” को अपने पीड़ितों के बराबर नहीं रखेगा. साथ ही भारत अपने सहयोगी देशों से यह उम्मीद करता है कि वे आतंकवाद को कतई बर्दाशत नहीं (zero tolerance) करने की उसकी नीति को समझें. जयशंकर का यह बयान जो वैश्विक समुदाय को एक साफ मैसेज देने की कोशिश लग रही है, जिसमें पिछले महीने भारत-पाक के बीच 4 दिनों की सैन्य झड़पों के बाद कई देशों द्वारा भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखने पर नई दिल्ली में बढ़ी बेचैनी के बीच आया है.



