Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

फर्श पर मां की डेड बॉडी, फंदे से झूल रहे पिता… मंदिर से लौटा बेटा घर का दृश्य देख सदमे में आ गया

REPORT TIMES ; राजस्थान के जयपुर से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जामडोली थाना इलाके में घरेलू विवाद और शक के चक्कर में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बेटा जब मंदिर से वापस लौटा तो उसके पिता कमरे में पंखे से लटके मिले, जबकि मां की डेड बॉडी घर में फर्श पर पड़ी मिली. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए.

फर्श पर पड़ा महिला का शव

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला फर्श पर पड़ी मिली, जबकि उसका पति पंखे से लटका हुआ था. उनके बेटे ने गोविंद देव मंदिर से घर लौटने के बाद शवों को देखा और पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता अक्सर झगड़ते थे और एक-दूसरे पर शक करते थे.

गला घोंटकर की पत्नी की हत्या

जामडोली थाने के प्रभारी (एसएचओ) प्रह्लाद नारायण ने बताया कि शुरुआत जांच से पता चलता है कि पति ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या की. इसके बाद पकड़े जाने के डर और पश्चाताप के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच के लिए घटनास्थल से नमूने लिए हैं. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया है. बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

Related posts

‘अन्नपूर्णा फ्री राशन’ योजना को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

Report Times

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम माथुर को दी जन्मदिन की शुभकामना, पुरानी तस्वीर की भेंट

Report Times

राजस्थान में बारां सेंट्रल जेल की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर कैदी फरार; आखिर कैसे?

Report Times

Leave a Comment