Report Times
latestOtherअहमदाबादकरियरगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशलहादसा

खुशबू पहली बार पति से मिलने जा रही थी लंदन… पिता ने लिखा ‘आशीर्वाद बेटा’, फिर मिली दर्दनाक प्लेन क्रैश की खबर

REPORT TIMES :  अहमदाबाद प्लेन हादसे में बालोतरा जिले की खुशबू राजपुरोहित भी सवार थीं. खुशबू, बालोतरा के अराबा गांव की रहने वाली है और लंदन में रहने वाले अपने पति मनफूल सिंह के पास जा रही थीं. बताया जा रहा है कि खुशबू और मनफूल की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी. शादी के बाद खुशबू पहली बार लंदन जा रही थीं. मनफूल सिंह लंदन में एक IT कंपनी में कार्यरत हैं. आज सुबह खुशबू के पिताजी मदन सिंह ने उन्हें एयरपोर्ट पर विदा किया था.

बताया जा रहा है कि खुशबू को छोड़ने उनके पिताजी और चाचा के लड़के अहमदाबाद गए थे. लेकिन खुशबू के रवाना होने के कुछ ही समय बाद हादसे की खबर आ गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. सभी परिजन फिलहाल अहमदाबाद में खुशबू की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. परिवार बेहद गमजदा है और उम्मीद लगाए बैठा है कि खुशबू सुरक्षित हो.

उदयपुर के 4 लोग भी थे विमान में सवार 

अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गए लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में राजस्थान के भी 11 यात्रियों के सवार होने की ख़बर सामने आई है. इनमें बांसवाड़ा के एक ही परिवार के पांच लोग शामिल थे. विमान में उदयपुर के एक मार्बल व्यवसायी के बेटा-बेटी थे जो लंदन घूमने जा रहे थे. इनके अलावा उदयपुर के एक गांव के दो युवक भी इस विमान में थे जो लंदन में रहनेवाले अहमदाबाद के एक व्यवसायी के घर खाना बनाने का काम करते थे. विमान में बीकानेर का भी एक युवक यात्रा कर रहा था. बांसवाड़ा से एक ही परिवार के माता-पिता और उनके तीन बच्चे यात्रा कर रहे थे. इन यात्रियों के नाम हैं – प्रतीक जोशी, कोमी व्यास, मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और प्रतीक जोशी.

मार्बल व्यवसायी के बेटे बेटी घूमने जा रहे थे

उदयपुर के जिला कलेक्टर नमित मेहता ने पत्रकारों को बताया कि उदयपुर के एक मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी की बेटी शगुन और बेटा शुभम इस विमान में सवार थे. वो दोनों लंदन घूमने जा रहे थे. दोनों भाई बहन MBA करने के बाद पिता का व्यवसाय संभाल रहे थे. हादसे की जानकारी मिलने के बाद संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए हैं.

Related posts

चिड़ावा : निरंजनलाल सैनी बने जिला आयोजना समिति सदस्य

Report Times

घरडाना खुर्द में टाटा द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन :-  टाटा ब्रांड के बीज किसानों की पहली पसंद – ढिल्लन

Report Times

फसल खराब होने पर सदमे में आकर किसान ने किया सुसाइड, 2.5 लाख रुपए था कर्ज

Report Times

Leave a Comment