Report Times
latestOtherजयपुरज्ञापनटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

BJP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, राठौड़ बोले- वीरांगनाओं का धरना गहलोत सरकार के माथे पर कलंक

REPORT TIMES

जयपुर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 के आतंकवादी हमले में शहीद हुए 3 सीआरपीएफ जवानों की वीरांगनाओं का राजधानी में पिछले 9 दिनों से सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में धरना चल रहा है जहां सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी मामला जस का तस बना हुआ है. मंगलवार को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों और आला अधिकारियों को वार्ता के लिए भेजा लेकिन इसके बावजूद कोई सहमति नहीं बन पाई. वहीं बुधवार को धरने पर बैठी शहीद वीरांगनाओं से मुलाकात करने बीजेपी नेता उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विधायक अशोक लाहोटी, रामलाल शर्मा पहुंचे जिन्होंने बाद में राज्यपाल को इस मामले का समाधान निकालने के लिए ज्ञापन सौंपा. इस दौरान राठौड़ ने कहा कि शहीदों की वीरांगनाओं का धरने पर बैठना गहलोत सरकार के माथे पर कलंक है.मालूम हो कि इससे पहले वीरांगनाओं की मांगों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया था कि बीजेपी के कुछ नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए वीरांगनाओं का इस्तेमाल कर शहीदों का अपमान कर रहे हैं.

सरकार के मंत्रियों ने किए थे ऐलान : राठौड़

राठौड़ ने राज्यपाल को ज्ञापन देने के बाद कहा कि आज दुर्भाग्य से जब पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है लेकिन जिनके पतियों ने अपने प्राण देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिए उनकी धर्मपत्नियां छोटे-छोटे बच्चों के साथ शहीद स्मारक पर धरने पर बैठी थी. राठौड़ ने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने जवानों के शहीद होने पर कई तरह की घोषणाएं की और अब उनकी वीरांगनाओं की मांग है कि सरकार उन घोषणाओं को पूरा करें. राठौड़ ने आगे कहा कि वीरांगनाएं राज्यपाल महोदय के सामने पेश होकर इच्छा मृत्यु तक की गुहार लगा चुकी हैं और वीरांगनाओं के मुख्यमंत्री से मिलने जाने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बदसलूकी की गई जहां अमानवीयता की सारी हदें पार हो गई. बता दें कि बीजेपी ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर कहा है कृपया पुलवामा हमले के 3 शहीदों समेत चारों वीरांगनाओं की मांगों को सरकार की ओर से पूरा करवाएं और अतिशीघ्र वीरांगनाओं के धरने को खत्म करवाएं.

वीरांगनाओं के नाम पर हो रही राजनीति : गहलोत

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार देर रात आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के कुछ नेता अपने राजनीतिक फायदे के लिए शहीदों के नाम पर रोटियां सेंक रहे हैं और शहीदों की वीरांगनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि शहीदों की वीरांगनाओं का इस्तेमाल कर उनका अनादर करना कभी भी राजस्थान की परंपरा नहीं रही है और मैं इसकी निंदा करता हूं. सीएम ने आगे कहा कि सरकार की ओर से शहीदों के परिवारों की पूरी सहायता की गई है और अब जो मांग की जा रही है वह उचित नहीं है.

Related posts

सांडों की टक्कर में गई जान, सरकार और पंचायत देंगे 33.25 लाख

Report Times

RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ने सातवीं बार रेपो रेट 6.5% पर रखा बरकरार, जानें आपके लोन के ईएमआई पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Report Times

पारिवारिक कलह के कारण फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड: सिर धड़ से हुआ अलग, 10 दिन पहले ही आया था छुट्टी पर

Report Times

Leave a Comment